{"_id":"66c211ec399775399803e944","slug":"sri-ganganagar-miscreants-beat-up-the-medical-agency-owner-and-took-away-his-bag-full-of-money-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: मेडिकल एजेंसी मालिक से मारपीट कर रुपयों से भरा बैग छीन ले गए बदमाश, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: मेडिकल एजेंसी मालिक से मारपीट कर रुपयों से भरा बैग छीन ले गए बदमाश, घटना सीसीटीवी में कैद
Sun, 18 Aug 2024 08:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 18 Aug 2024 08:53 PM IST
सार
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावरों में से एक पूर्व कर्मचारी हो सकता है, जिसे कुछ महीने पहले नौकरी से निकाला गया था। पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
हमले का सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में एक मेडिकल एजेंसी मालिक से मारपीट कर करीब दो लाख रुपये से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद हुई है घटना शनिवार रात्रि की है। इसके सीसीटीवी फुटेज हासिल कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा बिल्डिंग रोड पर स्थित राजस्थान मेडिकल एजेंसी के मालिक अंकुर गोयल पुत्र बृजमोहन गोयल ने अपनी दुकान बंद कर अंबिका एनक्लेव स्थित अपने घर की तरफ रवाना हो गया। वह अभी मुख्य बस स्टैंड तक ही पहुंचे थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान अंकुर की बाइक झटके से बंद हो गई, लेकिन अंकुर ने हिम्मत दिखाई और मौके से भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
अंकुर के भाई अतुल ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने उन्हें बीच रास्ते ही पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। आरोपी अंकुर के पास से दो लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पाकर राजकीय चिकित्सालय में पहुंची पुलिस की टीम ने युवक से जानकारी प्राप्त की। कोतवाली थाना अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने भी घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की। पुलिस ने टीम में बनाकर सीसीटीवी फुटेज स्रोतों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
तीन युवक गिरफ्तार
एसपी गौरव यादव ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पुरानी आबादी वार्ड नंबर 7 निवासी जतिन डागला पुत्र भंवरलाल, मोहम्मद अरमान पुत्र मोहम्मद अजमत खान और शिव कॉलोनी वार्ड नंबर 21 निवासी मनीराम उर्फ सोनू पुत्र भोलाराम को गिरफ्तार किया है। एसपी यादव ने बताया कि आरोपित मोहम्मद अमान पुत्र नकन मियां करीब 5-6 महीने पहले पीड़ित की मेडिकल स्टोर पर काम करता था। उसे पता था कि परिवादी कब घर जाता है। इसके चलते आरोपी मोहम्मद अरमान ने अपने साथी जतिन डागला मोहम्मद अरमान वह मनीराम उर्फ सोनू के साथ मिलकर उक्त लूट की वारदात को अंजाम दिया।