फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Sri Ganganagar: Three youths kidnapped a 13-year-old innocent and raped her

Sri Ganganagar: अगवा कर 13 साल की मासूम से तीन युवकों ने की हैवानियत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 20 Sep 2024 06:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Sep 2024 06:02 PM IST
सार

ग्रामीणों की भीड़ देखकर तीनों युवक गाड़ी और बच्ची को मौके पर छोड़कर ही फरार हो गए। बच्ची को घर लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गाड़ी में सवार तीनों युवक किसी सुनसान जगह ले गए और गलत काम किया।

विज्ञापन
Sri Ganganagar: Three youths kidnapped a 13-year-old innocent and raped her
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री गंगानगर जिले के सादुलशहर कस्बे में एक 13 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मासूम बच्ची के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सादुल शहर थाना पुलिस के अनुसार बच्ची के मामा ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि उनकी भांजी बचपन से ही उनके पास रहती है। उसे दुकान से कुछ सामान लाने के लिए भेजा था, काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं आई तो तलाश शुरू की। गांव में लोगों से पता चला कि तीन युवक के बच्ची को गाड़ी में डालकर ले गए हैं। तलाश के दौरान तीन युवक गाड़ी लेकर गांव की गलियों में घूमते हुए मिल गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की भीड़ देखकर तीनों युवक गाड़ी और बच्ची को मौके पर छोड़कर ही फरार हो गए। बच्ची को घर लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गाड़ी में सवार तीनों युवक किसी सुनसान जगह ले गए और गलत काम किया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मोनू उर्फ नवजोत, राजू उर्फ राजकुमार और सूरज नामक युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर ने बताया कि शुक्रवार को बालिका के बयान दर्ज करवाए जाएंगे साथ ही मेडिकल मुआयना भी होगा। पुलिस सूत्रों की माने तो घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर जमकर सवाल उठाए। पुलिस ने आपाधापी में एक युवक को राउंडअप किया है। इस मामले की जांच सीओ ग्रामीण अनुपम मिश्रा के सुपुर्द की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed