सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News: BJP's workshop on every home tricolor campaign

Tonk News: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला, जनआंदोलन बनाने का लिया संकल्प

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Fri, 08 Aug 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार

संजय जैन ने कार्यकर्ताओं से देशभक्ति की भावना को जनजागरण के रूप में फैलाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष चौहान ने अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान करते हुए कहा कि देश तेजी से प्रगति कर रहा है और विश्व नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है।

Tonk News: BJP's workshop on every home tricolor campaign
तिरंगा यात्रा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

टोंक में के भाजपा कार्यालय पर हर घर तिरंगा एवं विभाजन विभीषिका को लेकर भारतीय जनता पार्टी की कार्यशाला जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अभियान के प्रभारी संजय जैन ने शिरकत की। बैठक में तय हुआ कि 10 से 14 अगस्त के बीच भाजपा के प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका का दंश आमजन को बताया जाएगा। अभियान प्रभारी संजय जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश भक्ति की भावना को प्रवाहित करना है एवं देश के बंटवारे के दंश को आमजन को बताना है।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पास देश में ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं। देश मे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत भाजपा के कार्यकर्ता ही है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि भारत देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई देश भारत के पीछे खड़े हैं। सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से हर घर तिरंगा अभियान में जुट जाएं और इसे एक जनआंदोलन का रूप दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, गणेश माहुर, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, यात्रा जिला संयोजक और जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, संत कुमार जैन, पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी, यात्रा जिला सह संयोजक और जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed