फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lakshyaraj Singh met PM Modi invited him to visit Mewar meeting took place in Parliament House

PM मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह, प्रधानमंत्री को दिया मेवाड़ आने का निमंत्रण, संसद भवन में हुई मुलाकात

Tue, 03 Feb 2026 10:39 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 10:39 PM IST
सार

Udaipur:  महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज ने प्रधानमंत्री को मेवाड़ आने का औपचारिक निमंत्रण दिया, जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया।

विज्ञापन
Lakshyaraj Singh met PM Modi  invited him to visit Mewar meeting took place in Parliament House
प्रधानमंत्री से लक्ष्यराज सिंह ने की मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात संसद भवन में परिवार सहित हुई और करीब आधे घंटे तक चली। बैठक में ऐतिहासिक विरासत, राष्ट्रभक्ति और समकालीन भारत के विकास पर सार्थक चर्चा हुई।

विज्ञापन


'मेवाड़ की परंपराएं आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए बप्पा रावल से लेकर महाराणा सांगा और महाराणा प्रताप जैसे वीर शासकों की राष्ट्रभक्ति, त्याग और आदर्शों को भारत की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की परंपराएं आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


PM मोदी ने उदयपुर आने का दिया आश्वासन
इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने प्रधानमंत्री को मेवाड़ आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए उदयपुर आने का आश्वासन दिया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर सशक्त और प्रगतिशील पहचान स्थापित होने पर शुभकामनाएं भी दीं।


ये भी पढ़ें: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का रहस्य अनसुलझा: जांच के लिए हॉस्पिटल पहुंची SIT टीम, गांव में हुआ समाधि पूजन

परिवार के लोग साथ रहे मौजूद
शिष्टाचार भेंट में डॉ. लक्ष्यराज सिंह के ससुर और ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनकवर्धन सिंह देव, सास व भाजपा सांसद संगीता कुमारी सिंह देव, पत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ और उनके तीनों बच्चे भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed