{"_id":"67b4979221fdeaf3d70bfb50","slug":"tripura-cm-visited-the-fort-udaipur-news-c-1-1-noi1392-2641488-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने किया चित्तौड़गढ़ दुर्ग का दौरा, बोले- यहां बहुत पहले आना चाहिए था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने किया चित्तौड़गढ़ दुर्ग का दौरा, बोले- यहां बहुत पहले आना चाहिए था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
सार
उदयपुर में एक बैठक में शामिल होने आए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुर्ग के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों जैसे व्यू प्वाइंट, राणा कुम्भा महल, विजय स्तंभ, समीदेश्वर मंदिर, कालिका माता मंदिर और सूरज पोल दरवाजे का अवलोकन किया।
चित्तौड़ दुर्ग का भ्रमण करते त्रिपुरा के मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विस्तार
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने आज शाम चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक दुर्ग का भ्रमण किया और इसके गौरवशाली इतिहास से रूबरू हुए। उन्होंने चित्तौड़गढ़ किले की स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि यहां से बहुत कुछ सीखने को मिलता है और उन्हें बहुत पहले यहां आना चाहिए था।
Trending Videos
उदयपुर में एक बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री माणिक साहा चित्तौड़गढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुर्ग के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों जैसे व्यू प्वाइंट, राणा कुम्भा महल, विजय स्तंभ, समीदेश्वर मंदिर, कालिका माता मंदिर और सूरज पोल दरवाजे का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने चित्तौड़गढ़ को वीरता, त्याग और संस्कृति का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्ग भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से इसकी सुरक्षा और संरक्षण को लेकर जानकारी ली। उन्होंने दुर्ग की ऐतिहासिक धरोहर को संजोने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान गाइड सुधीर कुमार ने मुख्यमंत्री को दुर्ग के गौरवशाली इतिहास की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री के इस भ्रमण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह और पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री साहा उदयपुर के लिए रवाना हो गए।