फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   12-year prison sentence in a case involving the smuggling of 5.5 kg of charas.

Shimla News: साढ़े पांच किलो चरस तस्करी के मामले में 12 साल की कैद

Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
12-year prison sentence in a case involving the smuggling of 5.5 kg of charas.
विशेष न्यायाधीश-एक शिमला प्रवीण गर्ग की अदालत का फैसला, बैग में चरस ले जाता पकड़ा था उत्तराखंड निवासी
विज्ञापन

दोषी पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया
रुचि सांख्यान
शिमला। जिला शिमला के चिड़गांव थाना क्षेत्र में चरस तस्करी मामले में अदालत ने दोषी को 12 साल कैद की सजा सुनाई है।
विशेष न्यायाधीश-एक (एनडीपीएस) शिमला प्रवीण गर्ग की अदालत ने 5.530 किलोग्राम चरस तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी सोहन दास के खिलाफ यह फैसला सुनाया है। कारावास के साथ दोषी पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। सह-आरोपी राज मोहन के खिलाफ ठोस सबूत और आपराधिक साजिश साबित न होने पर अदालत ने उसे बरी कर दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 23 अक्तूबर 2024 को पुलिस थाना चिड़गांव के तत्कालीन अन्वेषण अधिकारी अपनी टीम के साथ रोहडू, चिड़गांव और डोडरा क्वार क्षेत्र में गश्त पर थे।
गुप्त सूचना के आधार पर गोसांगो पुल के पास पुलिस टीम ने पैदल जा रहे उत्तराखंड निवासी आरोपी राज मोहन और दोषी सोहन दास को रोका। तलाशी के दौरान उत्तराखंड निवासी दोषी सोहन दास के पास मौजूद काले रंग के बैग से 5.530 किलोग्राम चरस, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तीन बाट (दो 200-200 ग्राम और एक 100 ग्राम का) बरामद हुए थे। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने 24 गवाहों के बयान दर्ज कराए और वैज्ञानिक साक्ष्यों को अदालत के समक्ष रखा। अभियोजन पक्ष ने साबित किया कि मामले में जब्ती से लेकर सीलिंग, री-सीलिंग और एसएफएसएल जुन्गा तक भेजने की पूरी प्रक्रिया में नियमों का पूरी तरह पालन हुआ।
विज्ञापन


एसएफएसएल की रिपोर्ट से यह प्रमाणित हो गया कि जब्त पदार्थ चरस ही था। बचाव पक्ष के वकीलों ने अदालत में प्रमुख तर्क और आपत्तियां रखीं। सजा पर बहस के दौरान मुख्य आरोपी सोहन दास के वकील ने दलील दी कि दोषी परिवार का इकलौता कमाने वाला और पहली बार अपराध में पकड़ा गया है। इसलिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सजा कम की जाए। अदालत ने स्पष्ट किया कि गवाहों ने दस्तावेजों पर अपने हस्ताक्षर और मौके पर पुलिस तथा बैग की मौजूदगी की बात स्वीकार की है। अदालत ने माना कि 5.530 किलोग्राम चरस सीधे तौर पर आरोपी सोहन दास के कब्जे वाले बैग से बरामद हुई थी। आरोपी यह साबित करने में विफल रहा कि वह इस मामले में निर्दोष था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article