फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   23 Primary Agricultural Credit Societies in the district will be computerized.

Shimla News: जिले 23 प्राथमिक कृषि ऋण समितियां होंगी कंप्यूटरीकृत

Fri, 31 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
23 Primary Agricultural Credit Societies in the district will be computerized.
शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति (डीएलआईएमसी) की बैठक हुई। इसमें प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) के कंप्यूटरीकरण के लिए केंद्र प्रायोजित परियोजना के चरण-तीन के तहत पात्र समितियों के चयन पर चर्चा की गई। बैठक में जिले की 23 समितियों के कंप्यूटरीकरण की सिफारिश की गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि कृषि ऋण समितियों (पैक्स) का कंप्यूटरीकरण डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक अहम कदम है। बैठक में बताया गया कि जिले में 200 प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियां (पैक्स) पंजीकृत हैं, जिनमें से 49 समितियां निष्क्रिय हैं। उपायुक्त ने कहा कि इससे समितियों की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनेगी। बैठक में राज्य सहकारी बैंक के एजीएम राजेश्वर सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक श्याम हेटा, सहायक पंजीयक कंचन लता, नाबार्ड के डीडीएम विवेक उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article