सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   9.28 kg of Opium and 12 Lakh in Cash Seized in Narkanda; Three Accused Arrested

Shimla: नारकंडा में 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख नकदी पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

वाहन की तलाशी स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में ली गई, जिसमें 9.28 किलोग्राम में अफीम और नकद 12 लाख रुपये बरामद हुए।

9.28 kg of Opium and 12 Lakh in Cash Seized in Narkanda; Three Accused Arrested
तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम ने नारकंडा में 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये के साथ नेपाल के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।  डिटेक्शन सेल की टीम शुक्रवार को नारकंडा क्षेत्र में में मौजूद थी । इसी बीच सूचना मिली कि तीन व्यक्ति इनोवा गाड़ी में अफीम लेकर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने नारकंडा में नाकाबंदी की। एक इनोवा वाहन को जांच के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में ली गई, जिसमें 9.28 किलोग्राम में अफीम और नकद 12 लाख रुपये बरामद हुए।

Trending Videos


 इसके बाद तीनों व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान  एन बहादुर उर्फ राजू पुत्र रवि लाल निवासी गांव घरती जाजरकोट नेपाल, चक्रा बहादुर निवासी गांव नलगार जाजरकोट व मोहन साही निवासी गांव दांग, भरतपुर रावती आंचल नेपाल के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना कुमारसैन में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। इसके पीछे जुड़े अन्य नेटवर्क/बैकवर्ड लिंकज की भी गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed