{"_id":"6a6c9e7347e6e062a503ac5e","slug":"a-digital-library-stocked-with-educational-books-will-open-in-junga-shimla-news-c-19-sml1002-762329-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जुन्गा में खुलेगी ज्ञानवर्धक पुस्तकों से सुसज्जित डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जुन्गा में खुलेगी ज्ञानवर्धक पुस्तकों से सुसज्जित डिजिटल लाइब्रेरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मिलेगी मदद, समादेशक भूपेंद्र सिंह नेगी का एलान
प्रथम चरण में लाइब्रेरी में लगेंगे 12 कंप्यूटर
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। पुलिस प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा परिसर में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।
लाइब्रेरी में विभिन्न विषयों की ज्ञानवर्धक पुस्तकों के साथ डिजिटल अध्ययन संसाधन भी उपलब्ध होंगे। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। पुलिस प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा के समादेशक भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि लाइब्रेरी की स्थापना के लिए बटालियन के एक पुराने भवन का नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है और शीघ्र ही इसका शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में लाइब्रेरी में 12 कंप्यूटर स्थापित किए जाएंगे जिससे युवाओं को पुस्तकों के साथ-साथ डिजिटल अध्ययन सुविधाओं का भी लाभ मिल सकेगा।
समादेशक ने बताया कि जुन्गा क्षेत्र की 12 पंचायतों के हजारों युवाओं को इस सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से अपेक्षाकृत कम युवा देश और प्रदेश के विभिन्न उच्च पदों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेते हैं, जबकि यहां प्रतिभाशाली युवाओं की कोई कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन और अध्ययन संसाधनों के अभाव में अनेक युवा अपने सपनों को साकार नहीं कर पाते। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जुन्गा तहसील में युवाओं के लिए कोई सार्वजनिक लाइब्रेरी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह पहल विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से युवाओं को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-बुक्स तथा विभिन्न शैक्षणिक पोर्टलों तक पहुंच उपलब्ध कराने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस), बैंकिंग, एसएससी, पुलिस, सेना तथा अन्य सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकों का समृद्ध संग्रह उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय समाचार पत्र, मासिक पत्रिकाएं, रोजगार संबंधी मैगजीन तथा डिजिटल अध्ययन सामग्री भी युवाओं को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लाइब्रेरी की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी। इससे उन्हें अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।