{"_id":"69e1bc007367b80cf70594cc","slug":"alert-for-dust-storms-and-hailstorms-in-four-districts-of-himachal-today-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने ली करवट, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने ली करवट, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को चार जिलों के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, 20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में धूप खिलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 19 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
Trending Videos
20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में धूप खिलने की संभावना है।वीरवार को राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में गर्मी का असर दिखने लगा है। नौ जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन और सिरमौर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। ऊना में तापान 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के तापमान में भी बुधवार के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के भी आसार हैं। 18 और 19 अप्रैल को भी मौसम खराब बना रहेगा, लेकिन बारिश सहित अंधड़ और ओलावृष्टि का प्रभाव कुछ कम रहेगा।
उधर, बुधवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान 3.4, केलांग में 1.0, कुकुमसेरी में 4.2, कल्पा में 5.8, मनाली में 9.9, सोलन में 10.5, ऊना में 14.0, शिमला-मंडी में 14.2, बिलासपुर में 14.5, कांगड़ा में 15.7 और नाहन में 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
प्रमुख स्थलों पर यह रहा अधिकतम पारा
ऊना में वीरवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, बरठीं में 34.8 डिग्री, कांगड़ा में 33.6, मंडी में 33.0, सुंदरनगर में 32.8, नाहन में 32.3, सोलन में 30.5, चंबा में 30.3, धर्मशाला में 29.0, शिमला में 25.2, कल्पा में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू
पांच दिन मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार को फिर से कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम ने करवट ली है। रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में सुबह से रुक रुक कर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिससे कड़ाके की ठंड भी पड़ गई है। इसके अलावा मौसम में आए बदलाव से घाटी के बागवानों की चिंता बढ़ गई है। सेब के बगीचों में फ्लोवरिंग होने से नुकसान की आशंका है।
पांच दिन मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार को फिर से कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम ने करवट ली है। रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में सुबह से रुक रुक कर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिससे कड़ाके की ठंड भी पड़ गई है। इसके अलावा मौसम में आए बदलाव से घाटी के बागवानों की चिंता बढ़ गई है। सेब के बगीचों में फ्लोवरिंग होने से नुकसान की आशंका है।
