सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ntry to Dharamshala IPL matches will now be available only through e-tickets

IPL 2026: धर्मशाला आईपीएल मैचों में अब केवल ई-टिकट से मिलेगा प्रवेश, लंबी कतारों और फर्जी टिकटों से राहत

मोहिंद्र सिंह, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार

धर्मशाला में होने वाले मैचों के लिए दर्शकों को अब केवल ई-टिकट ही मिलेंगे। फ्रेंचाइजी की ओर से यह व्यवस्था फिलहाल धर्मशाला में होने वाले मैचों के लिए लागू की जा रही है।

ntry to Dharamshala IPL matches will now be available only through e-tickets
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान धर्मशाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल के धर्मशाला में होने वाले मैचों के लिए दर्शकों को अब केवल ई-टिकट ही मिलेंगे। फ्रेंचाइजी की ओर से यह व्यवस्था फिलहाल धर्मशाला में होने वाले मैचों के लिए लागू की जा रही है। इससे पहले 14 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले के दौरान भी ई-टिकट प्रणाली का प्रयोग किया गया था, जो काफी हद तक सफल रहा था। आईपीएल में क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सुविधा कई मायनों में राहत देने वाली साबित होगी। अब दर्शकों को लंबी कतारों में लगकर टिकट खरीदने या काउंटर पर धक्कामुक्की का सामना नहीं करना पड़ेगा। मोबाइल या ईमेल प्राप्त ई-टिकट दिखाकर सीधे स्टेडियम में प्रवेश लिया जा सकेगा। इससे समय की बचत के साथ पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

Trending Videos


 

ई-टिकट व्यवस्था का एक बड़ा फायदा यह भी है कि फर्जी टिकटों पर काफी हद तक रोक लगेगी। डिजिटल सिस्टम के चलते हर टिकट का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। इससे धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाएगी। इसके अलावा, यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक है, क्योंकि कागज के उपयोग में कमी आएगी। यदि धर्मशाला में यह प्रयोग पूरी तरह सफल रहता है, तो भविष्य में इसे दूसरे स्टेडियमों में भी लागू किया जा सकता है। इससे दर्शकों का अनुभव बेहतर होगा और आयोजन समिति को भी प्रबंधन में आसानी होगी। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान दर्शकों की सुविधा के लिए ई-टिकट व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इसके लिए फ्रेंचाइजी की ओर से अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच के दौरान भी ई-टिकट की सुविधा दी गई थी, जिससे दर्शकों को टिकट की कॉपी लेने के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कैनिंग में आई थी दिक्कत
14 दिसंबर को धर्मशाला में हुए भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच के दौरान ई-टिकट से प्रवेश करते समय कुछ दर्शकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। नेटवर्क समस्या के कारण स्कैनिंग मशीनें ठीक से काम नहीं कर पा रही थीं। इसके चलते स्टेडियम के बाहर लंबी कतारें लग गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed