सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Efforts begin to implement a uniform fee structure in govt schools, Education Directorate seeks deta

हिमाचल: सरकारी स्कूलों में एक समान फीस ढांचा लागू करने की कवायद शुरू, शिक्षा निदेशालय ने मांगा ब्योरा

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार

 सरकारी स्कूलों में फीस को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमानता को खत्म करने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। 

Himachal: Efforts begin to implement a uniform fee structure in govt schools, Education Directorate seeks deta
हिमाचल सरकारी स्कूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में फीस को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमानता को खत्म करने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। कक्षा नवीं से बारहवीं तक एक समान फीस स्ट्रक्चर लागू करने की प्रक्रिया के तहत शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। निदेशालय ने जिलों से स्कूलवार फीस का ब्योरा मांगा है, जिससे वर्तमान व्यवस्था का आकलन कर एक समान ढांचा तैयार किया जा सके। कई जिलों में अलग-अलग मदों में अलग-अलग शुल्क वसूला जा रहा है, जिससे अभिभावकों में असंतोष भी देखने को मिल रहा था।

Trending Videos

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बुधवार को शिक्षा विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सरकारी स्कूलों में फीस को लेकर एकरूपता लाई जाए। इसके बाद विभाग ने इस दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है। प्रदेश के 155 चयनित सीबीएसई स्कूलों में भी यही फीस ढांचा लागू किया जाएगा। इन स्कूलों में अभी तक विभिन्न प्रकार के शुल्क लिए जा रहे हैं, जिन्हें अब एक निर्धारित मानक के तहत लाया जाएगा। इससे छात्रों और अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसी कड़ी में वीरवार को स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर एक समान फीस ढांचा तय करने को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में कई स्कूलों में ट्यूशन फीस के अलावा विकास शुल्क, कंप्यूटर फीस, खेल शुल्क समेत अन्य मदों में अलग-अलग राशि ली जा रही है। एक समान नीति न होने के कारण अभिभावकों को स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती थी। नई व्यवस्था से इन सभी मदों को व्यवस्थित और नियंत्रित किया जाएगा। अब जिलों से प्राप्त होने वाली रिपोर्ट के आधार पर स्कूल शिक्षा निदेशालय एक प्रस्ताव तैयार करेगा, जिसे सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद पूरे प्रदेश में एक समान फीस स्ट्रक्चर लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed