सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   APL consumers face a setback as they will now only get this many kilos of flour at depots, not 13.

Himachal: एपीएल उपभोक्ताओं को झटका, 13 नहीं, डिपुओं में अब इतने किलो ही मिलेगा आटा

सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Feb 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

सरकार ने करीब दो साल बाद एक साथ आटे में इतनी बड़ी कटौती की है। मार्च के पहले सप्ताह के भीतर डिपुओं में राशन पहुंच जाएगा।

APL consumers face a setback as they will now only get this many kilos of flour at depots, not 13.
आटा(सांकेतिक) - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

होली और नवरात्रों से पहले सरकार ने एपीएल उपभोक्ताओं के आटे की सप्लाई में बड़ी कटौती की है। मार्च में सरकारी राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं को मात्र 11 किलो आटा ही मिलेगा। इससे पहले डिपुओं पर 14 किलो आटा मिलता था। फरवरी में एक किलो सप्लाई कम कर इसे 13 किलो किया, जबकि मार्च में दो किलो प्रति राशन कार्ड आटा कम कर दिया है। सरकार ने करीब दो साल बाद एक साथ इतनी बड़ी कटौती की है। इससे पहले मई 2023 में 11 किलो आटा की सप्लाई की गई थी। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला अधिकारियों को राशन की अलाॅटमेंट जारी कर दी है। मार्च के पहले सप्ताह के भीतर डिपुओं में राशन पहुंच जाएगा।

Trending Videos

मौजूदा समय में प्रदेश सरकार की ओर से राशन कार्ड उपभोक्ताओं को चार में से तीन दालें मलका, माश और दाल चना दी जा रही हैं। इसके अलावा दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), चीनी और एक किलो नमक दिया जा रहा है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12.50 लाख कार्ड धारकों पर असर
प्रदेश में करीब 19 लाख राशन कार्ड हैं, इसमें 12.50 लाख एपीएल राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। जब भी कोई सप्लाई कम होती है तो इन्हीं उपभोक्ताओं के राशन पर कट लगाया जाता है। इसमें गरीब और मध्यम वर्गीय तबका शामिल हैं। अधिकतर परिवारों का गुजारा डिपुओं के राशन से चलता है। ऐसे में अगर राशन के अलॉटमेंट में कोई कमी हो तो इनकी जेब पर सीधा असर पड़ता है।

बाजार में मिलता है महंगा
सरकारी राशन के डिपुओं पर एपीएल उपभोक्ताओं को 12 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से अनुदान पर आटा दिया जा रहा है। जबकि बाजार में आटा 36 से 45 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दिया जाता है। ऐसे में इससे बाजार से अब तीन गुना दामों पर आटा खरीदना पड़ेगा। जिससे होली के त्योहार में उनका पूरा बजट बिगड़ जाएगा।

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक सोलन श्रवण हिमालयन अलाटमेंट जारी करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मार्च में डिपुओं पर 11 किलो आटा प्रति एपीएल राशनकार्ड दिया जाएगा। इसके लिए सभी डिपो होल्डरों को राशन उठाने के लिए कह दिया गया है। मार्च के पहले सप्ताह में सभी डिपुओं पर राशन पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed