सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania met Governor Shiv Pratap Shukla at Lok Bhawan.

Shimla: लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को  लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें तेलंगाना राज्य का राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई दी।

Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania met Governor Shiv Pratap Shukla at Lok Bhawan.
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को  लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें तेलंगाना राज्य का राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई दी। भेंट के दौरान राज्यपाल के सचिव चंद्र प्रकाश वर्मा तथा हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद थे।  

Trending Videos


पठानिया ने कहा कि शिव प्रताप शुक्ल का हिमाचल प्रदेश राज्य के गवर्नर के रूप में एक बेहतरीन व सफल कार्यकाल रहा है तथा इस दौरान इनका प्रदेश को उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिलता रहा है। पठानिया ने कहा कि उनके हमेशा ही शिव प्रताप शुक्ल के साथ पारिवारिक तथा व्यक्तिगत संबंध रहे हैं, जिन्हें वह लंबे अंतराल तक स्मरण रखेंगे। इस अवसर पर पठानिया ने उन्हें गुलदस्ता, टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed