सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh to launch AI courses in 11 more institutes from the upcoming session

तकनीकी शिक्षा: हिमाचल में आगामी सत्र से 11 और संस्थानों में एआई कोर्स शुरू करने की तैयारी

राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार और तकनीकी शिक्षा विभाग भी इस क्षेत्र में अग्रणी प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं। सूबे में आगामी शिक्षा सत्र से 11 और संस्थानों में एआई कोर्स शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Himachal Pradesh to launch AI courses in 11 more institutes from the upcoming session
एआई कोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भविष्य की सोच और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से लगातार एआई यानि कृत्रिम बुद्धिमत्ता को तरजीह दी जा रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार और तकनीकी शिक्षा विभाग भी इस क्षेत्र में अग्रणी प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं। सूबे में आगामी शिक्षा सत्र से 11 और संस्थानों में एआई कोर्स शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेज दिए हैं। स्वीकृति मिलने पर आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।

Trending Videos

Himachal Pradesh to launch AI courses in 11 more institutes from the upcoming session
एआई कोर्स - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की बात की जाए तो यहां 32 तकनीकी शिक्षण संस्थानों में एआई कोर्स करवाए जा रहे हैं, जिनमें पांच इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक जबकि 27 आईटीआई शामिल हैं। राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला और राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में कंप्यूटर साइंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डाटा साइंस का कोर्स चलाया जा रहा है। इसके अलावा तीन पॉलिटेक्निक और 27 आईटीआई में भी  एआई से संबंधित कोर्स करवाए जा रहे हैं ताकि युवाओं को इस नवीनतम तकनीक के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अन्य शिक्षण संस्थानों में भी एआई कोर्स को शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के निर्देशों पर 11 पॉलिटेक्निक संस्थानों में अगले शैक्षणिक सत्र से इन कोर्सों को शुरू करने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रदेश सरकार से जितने भी संस्थानों में एआई कोर्स शुरू करने की अनुमति मिलेगी, उन सभी में अगले शैक्षणिक सत्र से इन कोर्सों को करवाना शुरू कर दिया जाएगा। -अक्षय सूद, निदेशक, तकनीकी शिक्षा, हिमाचल प्रदेश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed