पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Baby Show at Shoolini Fair: 36 babies found completely healthy; none in the 'red zone'.

शूलिनी मेले में बेबी शो : 36 बच्चे पूरी तरह स्वस्थ, रेड जोन में कोई नहीं

Mon, 29 Jun 2026 01:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Baby Show at Shoolini Fair: 36 babies found completely healthy; none in the 'red zone'.
स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों का किया मूल्यांकन, अभिभावकों को पोषण और टीकाकरण के लिए किया जागरूकया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की ओर से शूलिनी मेले के मौके पर नगर निगम हॉल में बेबी शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और समय पर टीकाकरण के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. एजे पाठक और नगर निगम आयुक्त सोलन एकता काप्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रतियोगिता के दौरान युविका, माहिका और त्रिशिका ने स्वास्थ्य और स्वच्छता के सभी पैमानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे अंक प्राप्त किए। इस बेबी शो में 0 से 1 वर्ष, 1 से 3 वर्ष तथा 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 37 बच्चों ने हिस्सा लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से बच्चों का मूल्यांकन बेहद बारीकी और निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया गया। इसमें पूर्ण प्रतिरक्षण, आयु के अनुसार वजन एवं लंबाई, आयु के अनुरूप मानसिक व शारीरिक विकास, व्यक्तिगत स्वच्छता शामिल थे। मूल्यांकन के बाद बच्चों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर तीन श्रेणियों ग्रीन, येलो और रेड जोन में बांटा गया। ग्रीन जोन पूर्णतः स्वस्थ इस श्रेणी में रिकॉर्ड 37 में से 36 बच्चे शामिल रहे, जिसमें 0 से 1 वर्ष के 5 बच्चे, 1 से 3 वर्ष के 16 बच्चे और 3 से 5 वर्ष के 16 बच्चे पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। येलो जोन सुधार की आवश्यकता इस श्रेणी में सिर्फ 1 बच्चा रहा, जिसके स्वास्थ्य और पोषण पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा सबसे राहत की बात यह रही कि रेड जोन में एक भी बच्चा नहीं पाया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने इसे जिले में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और अभिभावकों की बढ़ती जागरूकता का एक बेहद सकारात्मक संकेत बताया है। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथियों की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने उपस्थित अभिभावकों को बच्चों को समुचित पोषण देने, समय पर टीके लगवाने, साफ-सफाई रखने और नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed