बिलासपुर: बस और पिकअप से पकड़ा 20.92 चिट्टा, तीन तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 20.92 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 20.92 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं। बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पहली कार्रवाई में स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने फोरलेन पर पट्टा स्थित टनल नंबर-3 के पास नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी बस की तलाशी ली। इस दौरान बस में सवार पंजाब के अमृतसर निवासी 29 वर्षीय हरिंद्र सिंह से 14.72 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में स्वारघाट थाना पुलिस ने कैंची मोड़ के पास नाकाबंदी के दौरान कीरतपुर से बिलासपुर की ओर आ रही पिकअप वाहन की जांच की। पिकअप में सवार संदौली निवासी 24 वर्षीय मुकेश कुमार और कंडैला निवासी 23 वर्षीय अजय कुमार के कब्जे से 6.20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस जांच में मुकेश कुमार आदतन नशा तस्कर पाया गया है। उसके खिलाफ पहले से चिट्टा तस्करी, आबकारी अधिनियम और चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2021, 2022 और 2023 में चिट्टा बरामदगी के तीन मामले शामिल हैं। इसके अलावा 2026 में अवैध शराब और चोरी से जुड़ा एक-एक मामला भी दर्ज है। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
-अभिषेक धीमान, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर