सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Car falls into a ditch in Shimla three people died

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत; इसमें पिता और पुत्री भी शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: विकास कुमार Updated Sat, 19 Jul 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार शाम करीब 5:00 बजे हुआ है, जब रावला क्यार बघेड़ी संपर्क सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

Car falls into a ditch in Shimla three people died
गुम्मा बाघी मार्ग पर कार दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उपमंडल की गुम्मा-बाघी सड़क पर शनिवार शाम को भगेलड़ी में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में पिता-पुत्री समेत एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। यह हादसा शनिवार शाम को करीब पांच बजे हुआ। कार में रामनगर पंचायत के बड़ोन गांव निवासी के 50 वर्षीय प्रमोद, इनकी बेटी 22 वर्षीय शालू और गुम्मा निवासी 59 वर्षीय कृष्ण लाल सवार थे।

Trending Videos

प्रमोद कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र में चतुर्थ कर्मचारी तैनात थे। इनकी बेटी शालू गुम्मा के एक निजी लैब में कार्यरत थीं और कृष्ण लाल कोटखाई में मोची का काम करते थे। प्रमोद कोटखाई से अपनी कार में घर लाैट रहे थे। गुम्मा पहुंचकर उन्होंने अपनी बेटी शालू को कार में साथ में लिया। इसके साथ गुम्मा से कृष्ण लाल को भी कार में लिफ्ट दे दी। तीनों कार में सवार होकर घर लाैट रहे थे। इसी दाैरान जब वे भगेलड़ी पहुंचे, तो कार अनियंत्रित होकर गुम्मा-बाघी सड़क से पलटा खाकर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तो प्रमोद और बेटी उसकी शालू कुछ दूरी पर बाघी मार्ग पर पड़े मिले। वहीं, कृष्ण लाल से साथ गहरी खाई में गिरा पड़ा था। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शालू को उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस दी। पुलिस व दमकल की टीम माैके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से कृष्णलाल के शव को सड़क तक पहुंचाया। एसडीएम मोहन शर्मा ने बताया कि तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। आश्रितों को फौरी राहत के तौर पर बीस-बीस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।
 

पलिंगचे में 200 मीटर खाई में गिरी कार, चालक की मौत
जनजातीय जिले के कड़छम-सांगला संपर्क सड़क पर पलिंगचे के पास एक कार 200 मीटर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला घायल हुई है। घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे कार एचपी 06ए-0732 सांगला से कड़छम की ओर जा रही थी। कार में दो चालक समेत लोग सवार थे। कार पलिंगचे के पास पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में वाहन चालक किन्नौर जिले के सांगला निवासी 48 वर्षीय चरण सिंह नेगी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिमला जिले के रामपुर, सराहन के गांव रंगोरी की 43 वर्षीय महिला ज्ञान कुमारी घायल हो गई। घायल महिला का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला में चल रहा है। वाहन दुर्घटना की सूचना कांमरू पंचायत प्रधान इंदू लक्ष्मी नेगी ने पुलिस थाना सांगला को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला के थाना प्रभारी अजीत सिंह और मुख्य आरक्षी जीवन नेगी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अग्निशमन विभाग के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव का रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। नायब तहसीलदार अशोक मेहता ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये फौरी राहत राशि प्रदान कर दी है, जबकि घायल महिला के परिजनों 5 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed