सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: Students Permitted to Carry Scientific Calculators in Exams

HPU Shimla: परीक्षा में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 Mar 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने गणित के विद्यार्थियों को राहत देते हुए संख्यात्मक विधि की परीक्षा में वैज्ञानिक कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति दे दी है। 

HPU Shimla: Students Permitted to Carry Scientific Calculators in Exams
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने गणित के विद्यार्थियों को राहत देते हुए संख्यात्मक विधि की परीक्षा में वैज्ञानिक कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति दे दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी की है जिससे हजारों विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। जारी अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय गणित एवं सांख्यिकी विषय की स्नातक स्तर की अध्ययन समिति की आठ मई 2024 को हुई बैठक में लिया गया था, जिसे अब आगामी परीक्षाओं में लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था बीए और बीएससी तृतीय वर्ष के संख्यात्मक विधि विषय के विद्यार्थियों पर लागू होगी और भविष्य की सभी परीक्षाओं में प्रभावी रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल साधारण वैज्ञानिक कैलकुलेटर का ही उपयोग किया जा सकेगा।

Trending Videos

किसी भी प्रकार के उन्नत या प्रोग्राम करने योग्य उपकरणों की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों में इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो सके। संख्यात्मक विधि जैसे विषय में जटिल गणनाओं की अधिकता होती है जिससे छात्रों का काफी समय केवल गणना में ही व्यतीत हो जाता है। ऐसे में कैलकुलेटर की अनुमति मिलने से विद्यार्थी अवधारणाओं पर अधिक ध्यान दे सकेंगे और उनकी उत्तर लेखन क्षमता में भी सुधार आएगा। इस निर्णय से विद्यार्थियों को कठिन गणनाओं में सुविधा मिलेगी और परीक्षा के दौरान समय की बचत भी होगी। अधिसूचना की प्रति गणित एवं सांख्यिकी विभागाध्यक्ष, अध्ययन अधिष्ठाता, संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों तथा परीक्षा शाखा के अधिकारियों को भेज दी गई है ताकि आगामी परीक्षाओं में इसे प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू सीडीओई में जनवरी सत्र के दाखिले बंद
 एचपीयू के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) में जनवरी सत्र के लिए सभी पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया सोमवार को औपचारिक रूप से समाप्त हो गई। विवि प्रशासन के अनुसार निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद अब किसी भी पाठ्यक्रम में नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने इस सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए, बीएड और विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। यह प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की गई। आवेदन की अंतिम तिथि मार्च मध्य तक तय की गई थी, इसे बाद में कुछ मामलों में बढ़ाया भी गया। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया और फीस जमा करने संबंधी सूचना विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed