{"_id":"69ccbbc2ed432830d1031948","slug":"himachal-various-punjab-based-organizations-stage-sit-in-raise-slogans-against-cm-sukhu-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: गरामोड़ बैरियर पर खुला जाम, संगठनों ने दी 10 दिन की चेतावनी; नहीं तो करेंगे चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: गरामोड़ बैरियर पर खुला जाम, संगठनों ने दी 10 दिन की चेतावनी; नहीं तो करेंगे चक्का जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रवेश शुल्क को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार सुबह से गरामोड़ बैरियर पर पंजाब के विभिन्न संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
गरामोड़ बैरियर पर पंजाब के विभिन्न संगठनों का धरना प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
गरामोड़ बैरियर पर बुधवार सुबह से पंजाब के विभिन्न संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हिमाचल में प्रवेश शुल्क को पूरी तरह बंद करने की मांग उठाई है। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। लड़दे लोकी जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद, सियासी योद्धा जिंदाबाद और पंजाब-हिमाचल दा भाईचारा जिंदाबाद जैसे नारे लगाए गए।
Trending Videos
वहीं, सुक्खू दी माड़ी हुक्मरान कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद और यारियां निभाण वाले पंजाब दे दल्ले लीडर मुर्दाबाद के नारे भी गूंजे। धरने के चलते बैरियर पर लंबा जाम लग गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं, जिनमें मरीज, नौकरीपेशा लोग और स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग इलाज के लिए जा रहे थे, लेकिन जाम के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। जाम के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम की करीब दस बसें भी रास्ते में फंस गई हैं। इससे यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रास्ता खुलवाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई है। लंबे समय से जाम में फंसे लोगों में प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अचानक हुए इस प्रदर्शन से आम जनता को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा, ताकि यातायात सामान्य किया जा सके।
रूपनगर-नालागढ़ मार्ग पर ढेरोंवाल बैरियर पर चक्का जाम, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
रूपनगर-नालागढ़ मार्ग पर ढेरोंवाल में एंट्री टैक्स के विरोध में सुबह से पंजाब के लोगों ने चक्का जाम कर दिया है। इस दौरान बैरियर पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। प्रदर्शनकारी किसी भी वाहन को निकलने नहीं दे रहे। केवल इमरजेंसी वाहनों को जाने दिया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक हिमाचल एंट्री कम नहीं कर देती और पुरानी दरों पर ही नहीं लेगी तब तक वह प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान यहां पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।

गरामोड़ बैरियर पर खुला जाम, संगठनों ने दी 10 दिन की चेतावनी
गरामोड़ बैरियर पर बुधवार सुबह से चल रहा पंजाब के विभिन्न संगठनों का धरना-प्रदर्शन फिलहाल समाप्त हो गया है और जाम खोल दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के साथ बातचीत के बाद आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित करते हुए सरकार को 10 दिन का समय दिया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि 10 दिन के भीतर हिमाचल में लगाए गए प्रवेश शुल्क को लेकर कोई संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे दोबारा बैरियर पर चक्का जाम करेंगे। धरने के कारण सुबह से गरामोड़ बैरियर पर लंबा जाम लग गया था, जिसमें सैकड़ों वाहन फंस गए। जाम में मरीज, नौकरीपेशा लोग और स्कूली बच्चे भी प्रभावित हुए। हिमाचल पथ परिवहन निगम की कई बसें भी घंटों तक रास्ते में खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, दोपहर बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा रास्ता खोलने के निर्णय के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया।