सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sardar Patel University: Entrance Exams for Postgraduate, BBA, and BCA Courses Begin May 26; Schedule Released

सरदार पटेल विश्वविद्यालय: स्नातकोतर, बीबीए और बीसीए के लिए प्रवेश परीक्षा 26 मई से, शेड्यूल जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 Mar 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रवेश परीक्षा की तिथि से लेकर प्रवेश परीक्षा शुल्क का विवरण भी जारी कर दिया है। 6 अप्रैल से विश्वविद्यालय प्रशासन इसके लिए ऑनलाइन फार्म उपलब्ध करवाएगा। 

Sardar Patel University: Entrance Exams for Postgraduate, BBA, and BCA Courses Begin May 26; Schedule Released
सरदार पटेल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने स्नातकोतर, बीबीए और बीसीए के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (कामन एंट्रेस टेस्ट) का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा की तिथि से लेकर प्रवेश परीक्षा शुल्क का विवरण भी जारी कर दिया है। 6 अप्रैल से विश्वविद्यालय प्रशासन इसके लिए ऑनलाइन फार्म उपलब्ध करवाएगा। 4 मई तक ऑनलाइन आवेदन जमा करने के साथ-साथ शुल्क भी जमा करना होगा। 19 मई को एडमिट कार्ड जनरेट किए जाएंगे। 26 मई को एमएससी कैमिस्ट्री, एमए राजनीतिक विज्ञान, एमएससी फिजिक्स और एमए हिस्ट्री विषय के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इसी तरह 27 मई को एमबीए, बीबीए बीसीए और एमसीए के लिए परीक्षा होगी। 28 मई को एमएससी जूलाजी, एमएससी बाॅटनी, 29 मई को एमएससी मैथ, एमकाॅम, तीस मई को एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी विषय की सामान्य प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा शुल्क भी विभिन्न वर्गों के आवेदकों के लिए अलग अलग निर्धारित है।

Trending Videos

यह रहेंगे परीक्षा केंद्र
एमबीए के लिए मंडी और कांगड़ा में प्रवेश परीक्षा केंद्र होंगे। इसी तरह बीबीए, बीसीए, एमसीए, एमए अंग्रेजी, हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, इतिहास, एमकाम, एमएससी कैमिस्ट्री, फिजिक्स, जूलाजी, मैथेमेटिक्स और बाॅटनी की प्रवेश परीक्षा के लिए मंडी कुल्लू, सरकाघाट और जोगिंद्रनगर में केंद्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा फीस स्ट्रक्चर
एमएससी फिजिक्स, बाॅटनी, जूलाजी, कैमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, एमए अंग्रेजी, हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, इतिहास, एमकाॅम प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये अदा करने होंगे, अन्य श्रेणी के आवेदकों को 350 रुपये शुल्क रहेगा। एमसीए के लिए सामान्य वर्ग के आवेदक को 1000 रुपये अन्य श्रेणी के लिए 500 रुपये शुल्क होगा। एमबीए के लिए सामान्य वर्ग के आवेदक को 1000 रुपये अन्य श्रेणी के लिए 500 रुपये शुल्क है। इसी तरह बीबीए और बीसीए के सामान्य वर्ग के आवेदक के लिए 500 रुपये, जबकि अन्य श्रेणी के आवेदक को 250 रुपये शुल्क के रूप में अदा करने होंगे।

सामान्य प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 26 से 30 मई तक सामान्य प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। प्रवेश परीक्षा के शुल्क से लेकर परीक्षा केंद्र भी बना दिए हैं। -ललित कुमार अवस्थी, कुलपति, एसपीयू
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed