सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cases of seasonal viral infection rise in Shimla

Shimla News: शिमला में बढ़े मौसमी वायरल संक्रमण के मामले

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cases of seasonal viral infection rise in Shimla
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला में अप्रैल के पहले सप्ताह में हुई बारिश के बाद मौसम में आई ठंडक और नमी का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं में भी नजर आने लगा है। शहर के प्रमुख अस्पतालों में इन दिनों सर्दी-जुकाम, बुखार और गले के संक्रमण जैसे मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आईजीएमसी, डीडीयू समेत अन्य स्वास्थ्य संस्थानों की ओपीडी में रोजाना आने वाले मरीजों में इस तरह के लक्षण सामान्य से अधिक मिल रहे हैं। इसमें खांसी, नाक बहना, गले में खराश और हल्का बुखार प्रमुख शिकायतें हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा के अनुसार यह स्थिति मौसम में ठंड और नमी के बने रहने के कारण बनी हुई है। स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों में इन मामलों की संख्या अधिक सामने आ रही है। अस्पतालों में ओपीडी का दबाव इन दिनों कुछ बढ़ा हुआ है हालांकि अधिकांश मामले सामान्य प्रकृति के बने हुए हैं और गंभीर स्थिति देखने को नहीं मिली है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article