{"_id":"69dde40ab92937211101c5c5","slug":"cm-sukhu-issues-major-statement-on-student-murder-case-in-sarkaghat-and-shifting-of-knh-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सरकाघाट में छात्रा हत्याकांड और कमला नेहरू हॉस्पिटल शिफ्टिंग पर आया मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सरकाघाट में छात्रा हत्याकांड और कमला नेहरू हॉस्पिटल शिफ्टिंग पर आया मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रतिक्रिया दी है। साथ में ही उन्होंने कमला नेहरू अस्पताल को आईजीएमसी शिफ्ट करने को लेकर पूछे सवाल पर जवाब दिया। पढ़ें पूरी खबर...
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पीड़ित छात्रा के परिवार को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जांच में कोई कमी नहीं रहेगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में इस तरह की घटना निंदनीय है।
Trending Videos
वहीं, राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल को आईजीएमसी शिफ्ट करने को लेकर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से सिर्फ गायनी वार्ड की ओपीडी को शिफ्ट किया जा रहा है। मात्रा एवं शिशु से संबंधित सुविधाएं कमला नेहरू अस्पताल में ही जारी रहेगी। विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कोई ओपीडी बंद नहीं कर रही है बल्कि इसे सिर्फ शिफ्ट किया गया है। कहा कि आई जी एमसी में ओपीडी के साथ-साथ गायनी के वार्ड भी बना दिए गए हैं। इससे महिलाओं को सुविधा मिलेगी। गायनी से जुड़े रोगों के ऑपरेशन रोबोटिक सर्जरी से किए जाएंगे। इसीलिए इस वार्ड को शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
