{"_id":"69aff3089c963eab19026c79","slug":"cm-sukhu-launches-pre-paid-taxi-service-from-isbt-tutikandi-know-the-fare-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: सीएम ने आईएसबीटी टूटीकंडी से प्री-पेड टैक्सी सेवा का किया शुभारंभ, जानें कितना रहेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: सीएम ने आईएसबीटी टूटीकंडी से प्री-पेड टैक्सी सेवा का किया शुभारंभ, जानें कितना रहेगा किराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Mar 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार
मंगलवार को मुख्यमंत्री सुक्खू ने आईएसबीटी टूटीकंडी से प्री-पेड टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। यह प्री-पेड टैक्सी सेवा शिमला शहर के भीतर 26 स्थानों को कवर करेगी, साथ ही चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और चंडीगढ़ शहर को भी इसमें शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वाहनों को रवाना करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला के अंतर्राज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) टूटीकंडी से राज्य के लिए प्री-पेड टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। इस सुविधा के अंतर्गत यात्री आईएसबीटी टूटीकंडी स्थित प्री-पेड टैक्सी काउंटर से टैक्सी बुक करवा सकते हैं। काउंटर पर भुगतान करने के बाद ग्राहक को एक भुगतान पर्ची दी जाएगी, जिसे टैक्सी चालक को दिखाना अनिवार्य होगा।
Trending Videos
इसके बाद चालक यात्री को निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाएंगे। वापिस स्टेशन लौटने पर चालक उस पर्ची को काउंटर पर जमा करेगा और यात्रा का भुगतान प्राप्त करेगा। किराया पहले ही अदा कर दिया जाएगा, इसलिए यात्रियों को किराए को लेकर चालकों के साथ किसी प्रकार की असुविधा या विवाद का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह प्री-पेड टैक्सी सेवा शिमला शहर के भीतर 26 स्थानों को कवर करेगी, साथ ही चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और चंडीगढ़ शहर को भी इसमें शामिल किया गया है। इस सेवा में कुल 115 वाहन शामिल होंगे, जिनका संचालन टैक्सी यूनियन द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी क्योंकि किराया दरें परिवहन विभाग द्वारा अधिसूचित की गई हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी और पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
प्री-पेड टैक्सी का किराया 3000 रुपये निर्धारित
हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला से चंडीगढ़ के लिए चलने वाली प्री-पेड टैक्सियों के किराये में संशोधन करते हुए नई दरें अधिसूचित कर दी हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) आरडी नजीम की ओर से यह अधिसूचना जारी की है। शिमला के आईएसबीटी से चंडीगढ़ सिटी तक जाने वाली प्री-पेड टैक्सी का किराया 3000 रुपये निर्धारित किया है, जबकि अधिकतम किराया 5000 रुपये तक लिया जा सकेगा।
इस तरह आईएसबीटी शिमला से चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाने वाली प्री-पेड टैक्सी के लिए 3500 रुपये किराया तय किया है और इसका अधिकतम किराया 5500 रुपये निर्धारित किया है। परिवहन विभाग के अनुसार यह संशोधित दरें प्वाइंट टू प्वाइंट आधार पर लागू होंगी, जिससे यात्रियों को पहले से ही तय किराए की सुविधा मिलेगी और अनावश्यक अधिक किराया वसूलने की शिकायतों पर रोक लगेगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।