सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress will set up committee to investigate allegations on Sudhir sharma

सुधीर पर लगे आरोपों की जांच को कमेटी गठित करेगी कांग्रेस, राठौर ने दी जानकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Oct 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Congress will set up committee to investigate allegations on Sudhir sharma
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धर्मशाला उपचुनाव में शर्मनाक हार का सामना करने वाली कांग्रेस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा पर लगे आरोपों की जांच करने को कमेटी गठित करेगी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी से मंजूरी लेने के बाद कमेटी में सदस्य शामिल कर धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।

Trending Videos


गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि सुधीर शर्मा एआईसीसी के सचिव हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई करना हाईकमान के अधिकार क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर्यवेक्षक मामले की रिपोर्ट बनाकर हाईकमान को सौंपेंगे। प्रदेश कांग्रेस भी अपनी जांच रिपोर्ट अलग से देगी। राठौर ने कहा कि हिमाचल में भाजपा की नहीं, सरकारी तंत्र की जीत हुई है। प्रदेश सरकार ने पच्छाद और धर्मशाला में सत्ता का दुरुपयोग कर जनता पर जबरन दबाव बनाया है।

कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि आईपीएच मंत्री महेंद्र ठाकुर ने पच्छाद में पाइपें उतारीं। जेसीबी, बुलडोजर लगाए। सरकारी कर्मचारियों को डराया और धमकाया गया। विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने तटस्थ रहने की जगह चुनाव प्रचार किया।

मुख्यमंत्री ने भी बिंदल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों की चुनाव आयोग से तथ्यों सहित लिखित में शिकायत की गई। बावजूद इसके आयोग ने मात्र नोटिस देने से ज्यादा कोई कार्रवाई नहीं की। पूरे चुनाव के दौरान आयोग लाचार नजर आया।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में आयोग का रवैया सही नहीं रहा। उपचुनाव में मिली हार को स्वीकार करते हुए कहा कि इसका विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इन दोनों राज्यों में भाजपा का छल कपट नहीं चला।

मुसाफिर उपयुक्त उम्मीदवार, दयाल प्यारी से हुआ नुकसान
कुलदीप राठौर ने कहा कि गंगूराम मुसाफिर पच्छाद से उपचुनाव के लिए उपयुक्त उम्मीदवार थे। यहां भाजपा से बागी उम्मीदवार दयाल प्यारी से कांग्रेस को अधिक नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed