{"_id":"69db4dbe4ceb74750509e5f0","slug":"himachal-news-shimla-india-wins-13-gold-and-4-silver-medals-at-south-asian-table-tennis-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports: दक्षिण एशियाई टेबल टेनिस में भारत ने जीते 13 स्वर्ण और 4 रजत पदक, व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: दक्षिण एशियाई टेबल टेनिस में भारत ने जीते 13 स्वर्ण और 4 रजत पदक, व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार
इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने शनिवार को आयोजित दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में सभी श्रेणियों में 13 स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्रीय स्तर पर अपना दबदबा कायम रखा। पढ़ें पूरी खबर...
इंदिरा गांधी खेल परिसर में विजेता खिलाड़ियों के साथ हरियाणा के पूर्व सीएम दुष्यंत चाैटाला।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में चल रही दक्षिण एशियाई टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया है। भारत ने दबदबा बनाते हुए प्रतियोगिता में कुल 13 स्वर्ण और 4 रजत पदक अपने नाम किए हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने टीम और व्यक्तिगत दोनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है।
Trending Videos
भारत ने पहले ही अंडर-15 गर्ल्स, अंडर-15 बॉयज और अंडर-19 गर्ल्स की टीम स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीत लिए थे। शनिवार को प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्पर्धाओं के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें मिक्स्ड डबल्स में अंडर-19 में भारत के प्रियानुज भट्टाचार्य और जेनिफर वर्गीज की जोड़ी ने फाइनल जीता। अंडर-15 में आदित्य दास और अंकोलिका चक्रवर्ती ने बिना कोई गेम गंवाए खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही अंडर-19 बॉयज वर्ग में एकल वर्ग में भारत के ही दोनों खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इस वर्ग में भारत के प्रियानुज ने भारत के ही पुनीत बिस्वास को 11-7, 6-11, 11-7, 11-6 से हराया। युगल फाइनल अंडर -19 भारत में एमआर बालामुरुगन-मेहान सेंथिल ने बांग्लादेश के अबुल हसीब-नफीज इकबाल को 9-11, 11-7, 11-4, 11-5 से हराया। अंडर-15 बॉयज वर्ग में भारत के आदित्य दास ने भारत के ही अक्षय किरिकारा को 11-6, 11-6, 11-6 से मात दी। अंडर -15 युगल फाइनल में भारत के ऋशान चट्टोपाध्याय-आकाश राजावेलु ने नेपाल रीवान बज्राचार्य-निश्चल थापा को 8-11, 13-11, 9-11, 11-1, 11-4 से हराया।
भारत ने गोल्ड और नेपाल ने रजत पदक अपने नाम किया है। इसके साथ ही अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में भारत की जेनिफर वर्गीज ने भारत की ही अनन्या को 7-11, 11-9, 11-8, 11-6 से हराया। इसमें जेनिफर ने गोल्ड और अनन्या ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अंडर-15 में अंकोलिका चक्रवर्ती ने आहोना राय मात दी। महिला डबल्स में भारत की सृजनी चक्रवर्ती-तनिष्का कालभैरव ने नेपाल की अरसना महारजन-सुरम्या शाक्य को 14-16, 11-5, 11-5, 11-4 से मात दी। नेपाल को रजत पदक के साथ ही संतोष करना पड़ा।
अंडर-19 मिक्स्ड डबल्स फाइनल में भारत के प्रियानुज-जेनिफर वर्गीज ने मालदीव के मोहम्मद रफिउ-फातिमथ अली को 12-10, 11-2, 11-5 से हराया। अंडर-15 में मिक्स्ड डबल्स फाइनल में भारत के आदित्य दास और अंकोलिका चक्रवर्ती की जोड़ी ने मालदीव के मोहम्मद रफिउ और ऐशाथ नफीज को 11-5, 11-4, 11-9 से मात दी है। कार्यक्रम के समापन पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विजेता सम्मानित किए।
अंडर-19 मिक्स्ड डबल्स फाइनल में भारत के प्रियानुज-जेनिफर वर्गीज ने मालदीव के मोहम्मद रफिउ-फातिमथ अली को 12-10, 11-2, 11-5 से हराया। अंडर-15 में मिक्स्ड डबल्स फाइनल में भारत के आदित्य दास और अंकोलिका चक्रवर्ती की जोड़ी ने मालदीव के मोहम्मद रफिउ और ऐशाथ नफीज को 11-5, 11-4, 11-9 से मात दी है। कार्यक्रम के समापन पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विजेता सम्मानित किए।