सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr Raeev Bindal Says Election Roster Changes Daily A Major Racket of Rigging in Panchayati Raj Elections

Himachal News: डॉ. राजीव बिंदल बोले- हर दिन बदलता चुनावी रोस्टर, पंचायती राज चुनावों में धांधली का बड़ा खेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 12 Apr 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हर दिन एक रोस्टर जारी होता है, अगले दिन गांव की जनसंख्या बदल जाती है और नया रोस्टर आ जाता है, और तीसरे दिन फिर एक नया रोस्टर। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि चुनावी धांधली का सुनियोजित प्रयास है। पढ़ें पूरी खबर...

Dr Raeev Bindal Says Election Roster Changes Daily A Major Racket of Rigging in Panchayati Raj Elections
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार और उसके नेताओं के बयानों को हास्यास्पद और जनता को गुमराह करने वाला बताते हुए कहा कि प्रदेश में पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को लेकर जो स्थिति बनी है, वह लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि आखिर तीन दिनों में तीन अलग-अलग चुनावी रोस्टर कैसे जारी हो रहे हैं, और हर रोस्टर में आरक्षण का स्वरूप अलग-अलग क्यों है।

Trending Videos


बिंदल ने कहा कि हर दिन एक रोस्टर जारी होता है, अगले दिन गांव की जनसंख्या बदल जाती है और नया रोस्टर आ जाता है, और तीसरे दिन फिर एक नया रोस्टर। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि चुनावी धांधली का सुनियोजित प्रयास है। बिंदल ने आरोप लगाया कि यह सब केवल पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है और अब जनता का भरोसा पूरी तरह टूट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि जनता को यह भी विश्वास नहीं कि जो रोस्टर आज जारी हुआ है, वह 5 या 10 दिन बाद भी वही रहेगा। डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता चंबा से लेकर भरमौर और किन्नौर तक सड़कों पर उतरकर विरोध कर रही है, क्योंकि सरकार ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले डीजल पर ₹10.40 का वैट लगाकर जनता पर हजारों करोड़ का बोझ डाला और अब ₹5 प्रति लीटर सेस लगाने की तैयारी कर ली है। इसका सीधा असर परिवहन, महंगाई और रोजमर्रा के सामानों पर पड़ेगा—जनता की जेब पर सीधा वार किया जा रहा है। बिंदल ने कहा कि सीमेंट के दामों में भारी वृद्धि, स्टांप ड्यूटी में बढ़ोतरी, एचआरटीसी किराए में वृद्धि, पानी और बिजली के बिलों में इजाफा तथा राशन डिपो में महंगे दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

बिंदल ने कहा कि बिजली के बिल करंट मार रहे हैं, पानी महंगा हो गया है, राशन महंगा हो गया है। हर तरफ केवल महंगाई ही महंगाई है। उन्होंने एंट्री टैक्स को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश की छवि पड़ोसी राज्यों में खराब हो रही है और प्रदेश के लोगों को अपमान का सामना करना पड़ रहा है। एंट्री टैक्स ने हिमाचल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। यह सरकार की नीतिगत विफलता का बड़ा उदाहरण है।

अंत में डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है और जनता अब इसे उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। अब जनता सड़कों पर उतर चुकी है। यह लड़ाई भाजपा की नहीं, बल्कि जनता की है, और इस जनविरोधी सरकार को हटाकर ही दम लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed