फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of pensioners

15 अगस्त को डीए की घोषणा करें सीएम : कुरैशी

Sun, 09 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
demands of pensioners
बोले, पेंशनर वित्तीय लाभों का कर रहे इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सुन्नी इकाई के पूर्व अध्यक्ष मुश्ताक कुरैशी ने कहा कि पेंशनर 15 अगस्त पर डीए और अन्य लंबित वित्तीय देनदारियों की सौगात का इंतजार कर रहे हैं। पेंशनरों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस बार उनके लिए बड़ी घोषणा करेंगे और जल्द से जल्द उनकी पुरानी देनदारियों को चुकता करेंगे। कुरैशी ने कहा कि कर्मचारियों व पेंशनरों का डीए काफी समय से लंबित पड़ा है। इनकी तीन किस्तें हो चुकी हैं। पूर्व की सरकारों में समय-समय पर कर्मचारियों को डीए दिया जाता था। इस बार भी मुख्यमंत्री ने पहले जो घोषणाएं की थीं वे अब तक पूरी नहीं हुई हैं। बावजूद इसके विश्वास है कि 15 अगस्त को सरकार डीए की किस्त जारी करेगी ताकि महंगाई के दौर में पेंशनरों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि डीए व अन्य वित्तीय मांगें पूरी नहीं होने से इन वर्गों में काफी ज्यादा रोष है। पेंशनरों के मेडिकल बिलों की अदायगी भी समय पर नहीं हो पा रही है जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बेहद परेशानियां हो रही हैं। कई विभागों में सरकार की घोषणा के बाद भी मेडिकल बिलों का पूरा भुगतान नहीं हो पाया है जिसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू खुद कहते हैं कि वह कर्मचारी के बेटे हैं इसलिए उनको कर्मचारियों और पेंशनरों का दर्द समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed