{"_id":"6a78804f3b61edb63b081dfe","slug":"exhibition-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-767268-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: प्रदर्शनी में पीतल से बने सजावटी सामान ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: प्रदर्शनी में पीतल से बने सजावटी सामान ने मोहा मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेयटी थियेटर में हथकरघा व हस्तशिल्प प्रदर्शनी में देशभर के कारीगरों के लगे हैं 10 स्टाल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर में हथकरघा व हस्तशिल्प प्रदर्शनी में मुरादाबाद की पारंपरिक पीतल से बने सजावटी सामान लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। 14 अगस्त तक चलने वाली प्रदर्शनी में देशभर के कारीगरों के 10 स्टॉल लगाए गए हैं। मुरादाबाद के स्टॉल पर कप-प्लेट सेट, सजावटी जानवरों की आकृतियां, वाइन गिलास, पूजा के बर्तन, बतख की आकृतियां, पानी के जग सहित कई तरह के पीतल के उत्पाद बिक्री के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा प्रदर्शनी में जर्मन, सिल्वर, आयरन के शोपीस भी प्रदर्शित किए गए हैं। पीतल पर की गई बारीक मीनाकारी और आकर्षक डिजाइन इन उत्पादों को खास बना रहे हैं। कारीगर महोम्मद ने बताया कि पीतल के सारे सामान को खुद बनाकर तैयार करते हैं। इसके अलावा प्रदर्शनी में कुल्लू शॉल, स्टॉल, मफलर, वूलन सूट, बनारसी सूट, मेटल क्राफ्ट, ज्वेलरी और बेडशीट सहित अन्य खादी उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यह प्रदर्शनी द हिल्स क्वीन विवर्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित की गई है।