{"_id":"6a788e31e8ba0e64260f3c04","slug":"strike-today-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-767379-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी वर्कर यूनियन, तहबाजारियों व किसानों का आज होगा जेल भरो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी वर्कर यूनियन, तहबाजारियों व किसानों का आज होगा जेल भरो आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी मांगों और तहबाजारी नगर निगम की कार्रवाई का कर रहे विरोध
सीटू संबंधी यूनियन की ओर से किया गया है जेल भरो आंदोलन का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सीटू से संबंधित आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन, तहबाजारियों और किसानों का जेल भरो आंदोलन होगा। सोमवार को यूनियन की ओर से जेल भरो आंदोलन का एलान किया है। इस आंदोलन में आईजीएमसी वर्कर यूनियन विभिन्न मांगों को लेकर शामिल हुई है। इसके अलावा नगर निगम की तहबाजारियों पर रोजाना हो रही कार्रवाई के विरोध में आंदोलन हो रहा है। वहीं, किसान सभा भी समर्थन मूल्य न मिलने समेत कई मांगों को कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
किसान सभा का कहना है कि जब से कॉर्पोरेट हावी हुआ है तब से नीतियां कमजोर होती जा रही हैं। खेती के बाद फसलों के बेचने तक के लिए समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। हिमाचल में कोल्ड स्टोर की कमी हो रही है। खेती करने वाला किसान मेहनत से फसलों को तैयार करता है लेकिन उन्हें बेचने के भटकना पड़ता है। वहीं, तहबाजारी यूनियन के सदस्यों का कहना है कि नगर निगम की ओर से तानाशाही रवैया अपनाया हुआ है। अगर तहबाजारियों को हटाना है तो पहले उनके लिए दूसरी जगह देखी जाए ताकि रोजी-रोटी कमा सकें। आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा ईपीएफ, ईएसआई जैसी सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है। कर्मचारियों को दो वर्दियां के साथ सिलाई भत्ता, चेंजिंग रूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं तक नहीं दी जा रही है।
इनसेट
अस्पताल में मरीजों को हो सकती है परेशानी
वर्करों के आंदोलन में जाने से अस्पताल में सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाएं चरमरा सकती हैं। मरीजों को परेशान होना पड़ सकता है। सुरक्षा गार्ड भी इस आंदोलन में शामिल होंगे। अगर 10 अगस्त के बाद भी मांगों को पूरा न किया तो 14 अगस्त को फिर प्रदर्शन होगा। इसके अलावा 24 अगस्त को यूनियन ने हड़ताल की जाएगी।