{"_id":"6a789567a61e848f100e15ef","slug":"cultural-programme-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-767375-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: श्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: श्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाभा में चंडीगढ़ और शिमला के भजन गायकों ने दीं प्रस्तुतियां, निशान यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के नाभा में रविवार को श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। एक शाम श्याम बाबा के नाम थीम पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
श्री श्याम सेवा एवं जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से आयोजित संकीर्तन में शिमला के प्रसिद्ध भजन गायक कार्तिक शर्मा और चंडीगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक बिन्नी भैया अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 से 3 बजे तक निशान यात्रा के साथ हुई जो 103 टनल से नाभा तक निकाली गई। इसके बाद अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक तक श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालु श्याम बाबा के भजनों पर खूब झूमे। वहीं श्रद्धालुओं के लिए रात्रि 8 बजे से भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहरी विधायक हरीश जनारथा ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के बाद नाभा में लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
इस अवसर पर श्री श्याम सेवा एवं जन कल्याण ट्रस्ट के चेयरमैन गौरव शर्मा, प्रधान राजकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर, सन्नी कंवर, महासचिव अंकित भारद्वाज, सहसचिव मोहित सूद, प्रदीप चोहान, कोषाध्यक्ष संदीप सूद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।