{"_id":"6a1ecb35375858dc69054491","slug":"dharamsala-technical-education-board-uploads-leet-pat-admit-cards-to-website-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड किए लीट-पैट के एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड किए लीट-पैट के एडमिट कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Jun 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार
दोनों प्रवेश परीक्षाओं के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश भर में 7 जून को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (पैट) तथा 14 जून को लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों प्रवेश परीक्षाओं के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
Trending Videos
अभ्यर्थी अपने आवेदन नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि इस वर्ष लीट परीक्षा के लिए 2,299 तथा पैट परीक्षा के लिए 5,320 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों परीक्षाओं के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज विवरणों की जांच करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ लाना होगा। उन्होंने परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश भी दिए गए हैं।