सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Elections: Congress to Analyze Reasons for Defeats in Mandi, Dharamshala, and Solan mc

हिमाचल चुनाव: मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम में क्यों हारे, कारण तलाशेगी कांग्रेस, कमेटियां गठित

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

 कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम चुनाव में हार की समीक्षा के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटियों का गठन किया है। 

Himachal Elections: Congress to Analyze Reasons for Defeats in Mandi, Dharamshala, and Solan mc
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम चुनाव में हार की समीक्षा के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटियों का गठन किया है। समितियों से चुनाव परिणामों से संबंधित सभी पहलुओं की जांच करने व पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व के साथ बातचीत करने के अलावा उन कारकों की पहचान करने को कहा गया है, जिनके कारण यह चुनाव परिणाम प्रभावित हुए। प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने इस बारे में इन समितियों से एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपने को कहा है, जो तत्काल प्रभाव से प्रभावी है।

Trending Videos

जिंटा ने कहा कि धर्मशाला के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष करण सिंह पठानिया को संयोजक बनाया गया है, जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी, यशवंत खन्ना, मनमोहन कटोच, को इस कमेटी का सदस्य नामित किया गया है। मंडी नगर निगम के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष चेतराम ठाकुर को संयोजक, कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर, हरिकृष्ण हिमराल, सत्यजीत नेगी को इस समिति का सदस्य नामित किया गया है। सोलन नगर निगम में कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा को संयोजक, कांग्रेस महासचिव चंद्रशेखर शर्मा, यशपाल तनाईक व धर्मेंद्र धामी को इस कमेटी का सदस्य नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त संबंधित जिला व ब्लॉकों के सभी अध्यक्ष भी इन समितियों के सदस्य नामित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार जिलों में जिला परिषदों के गठन के लिए कांग्रेस ने लगाए पर्यवेक्षक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति व शिमला जिला में जिला परिषदों के गठन के लिए समितियों का गठन किया है। प्रदेश संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने कहा कि चंबा जिला परिषद के गठन को विधायक केवल सिंह पठानिया को पर्यवेक्षक, विधायक नीरज नैयर को सह-पर्यवेक्षक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरजीत भरमौरी के अतिरिक्त दिलदार अली भट्ट व विजय कंवर को इसका सदस्य नामित किया गया है। कांगड़ा जिला परिषद के गठन के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को पर्यवेक्षक और सांसद अनुराग शर्मा को सह पर्यवेक्षक नामित किया गया है। लाहौल-स्पीति में विधायक अनुराधा राणा को पर्यवेक्षक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दोरजे अंगरूप को सह पर्यवेक्षक नामित किया गया है। शिमला जिला परिषद के गठन को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को पर्यवेक्षक, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा को सह-पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर लाल चंद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष चौपाल डीके चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष ठियोग संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शिमला ग्रामीण गोपाल शर्मा को इसका सदस्य नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला के सभी अन्य ब्लॉक अध्यक्ष भी इस समिति के सदस्य नामित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed