सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Discovery: Rare plant found in Himachal, will strengthen digestive power

खोज: हिमाचल में मिली दुर्लभ वनस्पति, पाचन शक्ति को करेगी मजबूत

सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Sep 2025 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में पहली बार दुलर्भ वनस्पति लाइकोपोडियम जापोनिकल (क्लबमॉस या वुल्फ फट) प्रजाति मिली है। मंडी जिले की बरोट घाटी में इस वनस्पति के कुछ पौधे मिले हैं। 

Discovery: Rare plant found in Himachal, will strengthen digestive power
हिमाचल में मिली दुर्लभ वनस्पति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हिमाचल प्रदेश में पहली बार दुलर्भ वनस्पति लाइकोपोडियम जापोनिकल (क्लबमॉस या वुल्फ फट) प्रजाति मिली है। मंडी जिले की बरोट घाटी में इस वनस्पति के कुछ पौधे मिले हैं। यह वनस्पति चीन, जापान और दक्षिणी एशियाई देशों पाई जाती है और इसका उपयोग होम्योपैथी में दवाएं बनाने के लिए किया जाता है। चर्म रोगों और पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए यह रामबाण का काम करती है। भारत में उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में इसके मिलने का दावा किया जाता है। डीएवी कॉलेज होशियारपुर के सहायक प्रोफेसर और टेरिडोलॉजिस्ट डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने करीब 20 वर्षों के शोध के बाद इस प्रजाति के मिलने का दावा किया है।

loader
Trending Videos

उन्होंने बताया कि इसकी पुष्टि इंडियन फर्न जर्नल और प्रसिद्ध टेरिडोलॉजिस्ट प्रोफेसर एसपी खुल्लर ने की। डॉ. सुनील कुमार के अनुसार यह एक दुर्लभ प्रजाति की वनस्पति है। बरोट घाटी में सर्वेक्षण के दौरान यह प्रजाति मिली है। 1,800 से 2,000 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई पर यह वनस्पति पाई जाती है। इसके लिए ठंडा और नमी वाला वातावरण जरूरी है और यह नदी और झील के आसपास बारिश के दौरान उगती है। यह जंगल के मलबे या चट्टानी टुकड़ों पर अम्लीय मिट्टी में उगती है। बताया जा रहा है कि प्रथम विश्व युद्ध में सैनिकों ने रात के समय इसे जलाकर जहां रोशनी की थी, वहीं चर्म रोगों के लिए भी इसका उपयोग किया गया। जब इसकी मेडिसिन वैल्यू का पता चला तो इसकी मांग काफी बढ़ गई और जलवायु परिवर्तन के साथ इसकी प्रजाति समाप्त होती गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई रोगों में रामबाण
विशेषज्ञों के अनुसार इसका उपयोग होम्योपैथी की दवाएं बनाने में होता है। यह लीवर संबंधित रोगों के लिए भी रामबाण का काम करती है। इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो संक्रमण, सूजन और पाचन शक्ति के इलाज के अलावा कई रोगों में काम आती है।

बरोट घाटी में दुर्लभ प्रजाति की वनस्पति लाइकोपोडियम जापोनिकल मिली है। चीन, जापान जैसे देशों में यह प्रजाति पाई जाती है। होम्योपैथी की दवाएं बनाने में इसका उपयोग होता है। -डॉ. सुनील वर्मा, सहायक प्रोफेसर, डीएवी कॉलेज, होशियारपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed