सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   FIR Registered with Cyber Police for Spreading Fake News Against Chief Minister

Shimla: मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया में फर्जी पोस्ट डालने पर साइबर पुलिस में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
सार

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कांग्रेस नेता बलदेव ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुन्नू ठाकुर नामक एक फेसबुक हैंडल की ओर से मुख्यमंत्री के नाम से एक फर्जी पोस्ट साझा की गई थी। 

FIR Registered with Cyber Police for Spreading Fake News Against Chief Minister
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की साइबर क्राइम पुलिस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम से सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी जानकारी फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कांग्रेस नेता बलदेव ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुन्नू ठाकुर नामक एक फेसबुक हैंडल की ओर से मुख्यमंत्री के नाम से एक फर्जी पोस्ट साझा की गई थी।

Trending Videos


इस पोस्ट में मुख्यमंत्री के हवाले से कांग्रेस पार्टी और एक अन्य नेता को लेकर मनगढ़ंत और आपत्तिजनक बयान लिखे गए थे। शिकायत में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने कभी ऐसा कोई बयान नहीं दिया और यह पोस्ट उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से डाली गई थी। शिकायतकर्ता बलदेव ठाकुर एचआरटीसी बीएसएमडीए के निदेशक मंडल सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस शिमला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4) और 353(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब उक्त सोशल मीडिया हैंडल के संचालक की तकनीकी जांच कर रही है ताकि फर्जी सूचना फैलाने वाले मुख्य आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed