सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Following Protests, Wedding of Specific Community Will Not Be Held in Ram Temple Hall: Know the Full Story

Shimla: विरोध के बाद राम मंदिर हॉल में नहीं होगी विशेष समुदाय की शादी, जानें पूरा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
सार

राम मंदिर के सामुदायिक हॉल में विशेष समुदाय की शादी को लेकर चल रहे विवाद को लेकर सूद सभा शिमला ने मंगलवार को आपातकालीन बैठक का आयोजन किया। 

Following Protests, Wedding of Specific Community Will Not Be Held in Ram Temple Hall: Know the Full Story
राम मंदिर शिमला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिंदू संगठनों के विरोध के बाद हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के राम मंदिर हॉल में विशेष समुदाय का शादी समारोह नहीं होगा। हालांकि, शाकाहारी दावत होगी। राजधानी के राम मंदिर के सामुदायिक हॉल में विशेष समुदाय की शादी को लेकर चल रहे विवाद को लेकर सूद सभा शिमला ने मंगलवार को आपातकालीन बैठक का आयोजन किया। बैठक में सूूद सभा हॉल एवं गैलरी में प्रस्तावित एक विशेष समुदाय के जोड़े के विवाह समारोह के संबंध में उत्पन्न विवाद पर विचार-विमर्श किया गया।

Trending Videos

बता दें कि हॉल में 11 अप्रैल को शादी समारोह होना था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब विवाद छिड़ गया था। बैठक में चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उक्त बुकिंग सभा के नियमों एवं पंजीकृत सूूद सभा के उद्देश्यों के अनुरूप विधिवत की गई है, इसे रद्द नहीं किया जाएगा। हॉल प्रबंधन समिति ने यह भी संज्ञान लिया कि इस समारोह के आयोजकों द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया है कि शादी समारोह बालूगंज स्थित ईदगाह में संपन्न किया जाएगा। राम मंदिर हॉल में केवल शुद्ध शाकाहारी दावत ही तैयार की जाएगी। बुकिंग की सभी शर्तों का पूर्णत: पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के अध्यक्ष राजीव सूद ने कहा कि उपरोक्त आश्वासनों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया कि सभा हॉल एवं गैलरी में दावत निर्धारित कार्यक्रमानुसार होगी। इसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे सभी नियमों का पालन एवं मर्यादा बनी रहे। उन्होंने कहा कि सूूद सभा कानूनसम्मत कार्यप्रणाली, सामाजिक सौहार्द एवं अपने सांविधानिक सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस बैठक में सूद सभा शिमला अध्यक्ष राजीव सूद, मुकुल सूद, संगीता सूद, आशा सूद, दीपक सूद, संजय सूद, अनीता सूद, विक्रम सूद, विक्रम भागड़ा और पंकज सूद मौजूद रहे। गौरतलब है कि हिंदू संघर्ष समिति ने इस निकाह समारोह का विरोध किया था और सभा को इसे रद्द करने का ज्ञापन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed