फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud in shop keepers

ऑनलाइन ठगी का नया तरीका: युवक दिखा रहे मैसेज, खाते में नहीं आ रहे पैसे

Sun, 26 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
fraud in shop keepers
शिमला में ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर कारोबारियों को लगाया जा रहा चूना
विज्ञापन

विकासनगर और आसपास के क्षेत्रों में सामने आ रहे मामले, कई नाबालिग और युवक दे रहे धोखाधड़ी को अंजाम

अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर शहर में कई कारोबारियों को चूना लगाया जा रहा है। कई नाबालिग और युवक दुकान में जाकर सामान तो खरीद रहे हैं और पेमेंट का मैसेज भी दिखा रहे हैं लेकिन कारोबारियों के खातों में पैसे नहीं आ रहे हैं। इस तरह से कारोबारियों को हजारों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकानों में भीड़ का फायदा उठाते हुए भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। शहर के विकासनगर, कसुम्पटी और बीसीएस क्षेत्र में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इस बारे में स्थानीय पुलिस को भी शिकायत दी गई है।

जानकारी के अनुसार विकासनगर और लोअर विकासनगर क्षेत्र में पिछले दो महीने से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। दुकानदारों ने बताया कि कई युवक और बच्चे सामान लेने के लिए दुकानों में आते हैं और ऑनलाइन पेमेंट का मैसेज दिखाकर चले जाते थे। पहले तो उन्हें भी लगता था कि पेमेंट हो गई होगी लेकिन जब एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं सामने आने लगीं तो उन्होंने जांच की। इसके बाद पता चला कि कई युवक इसी तरह से सामान खरीदने के बाद पेमेंट कन्फर्म होने के बारे में फोन पर बताते हैं लेकिन पैसे बैंक खातों में नहीं आते। इसी तरह से एक महिला कारोबारी को हजारों का नुकसान झेलना पड़ा है। बताया जा रहा है कि कई नाबालिग अपने बड़े दोस्तों के कहने पर इसी तरह से जूस, चॉकलेट, कुरकुरे और अन्य सामान लेने के लिए इस तरह से दुकानदारों को चूना लगा रहे हैं। कुछ युवकों को इस बीच दुकानदारों ने पकड़ा भी। इसके बाद उनके परिजनों को भी सूचना दी गई और पुलिस को भी संपर्क किया गया। कई मामलों में पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर बच्चों से बातचीत करने और उन्हें इस तरह के मामलों के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया है। पकड़े गए बच्चों ने ही बताया कि इसी तरह से कसुम्पटी और बीसीएस में भी दुकानदारों को चूना लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक विशेष एप का इस्तेमाल करके फर्जी पेमेंट दर्शाई जाती है। यही नहीं एक दुकानदार से युवक ने पांच सौ रुपये लिए और ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कहीं लेकिन वह पैसे उनके खाते में आए ही नहीं। विकासनगर की पार्षद रचना ने बताया कि इस तरह की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कारोबारियों से सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पेमेंट होने के बाद दुकानदार चेक कर लें कि उनके बैंक खाते में पैसे आए हैं या नहीं। वहीं एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि अगर इस तरह से ऑनलाइन ठगी के नाम पर कारोबारियों से ठगी की जा रही है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed