फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   animal died due to current

Shimla News: जमीन पर लटकी बिजली तार की चपेट में आने से गाय की मौत, बाल-बाल बचा मालिक

Sun, 26 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
animal died due to current
पीरन क्षेत्र के गांव नालटा मीमू में बिजली बोर्ड की लापरवाही से हादसा, मौके पर पहुंचे कर्मचारी, मानी गलती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। विद्युत बोर्ड की कथित लापरवाही के चलते मशोबरा विकास खंड की ग्राम पंचायत पीरन के नालटा मीमू गांव में रविवार को करंट लगने से एक जर्सी गाय की मौत हो गई। गनीमत यह रही कि इन्हें चरा रहे सही राम मेहता बाल-बाल बच गए। मेहता ने बताया कि रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान नालटा के समीप स्थापित बीएसएनएल टावर के लिए बिना खंभे के बिछाई गई बिजली तार में करंट प्रवाहित होने से उनकी जर्सी गाय चपेट में आ गई। करंट लगने से गाय की मौत हो गई। गाय को बचाने के प्रयास में करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। सही राम मेहता के अनुसार मृत गाय रोजाना आठ किलोग्राम से अधिक दूध देती थी जिससे परिवार की आजीविका चलाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता था। पीरन के समीप नालटा क्षेत्र में स्थापित बीएसएनएल टावर के लिए दो वर्ष पूर्व विद्युत बोर्ड ने बिना खंभे के बिजली तार बिछाई थी। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण केबल जमीन पर गिर गई जिससे यह हादसा पेश आया।

घटना की सूचना मिलते ही जुन्गा पुलिस, पशुपालन विभाग, विद्युत बोर्ड के अधिकारी और ग्राम पंचायत पीरन की प्रधान निशा देवी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने प्रारंभिक स्तर पर अपनी लापरवाही स्वीकार करते हुए गाय के मालिक को मुआवजे के रूप में 20 हजार रुपये की राशि मौके पर प्रदान की। विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता (जेई) विकास राज ने आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर संबंधित स्थान पर बिजली के खंभे स्थापित कर दिए जाएंगे ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed