फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   action on incrochment

Shimla News: लोअर बाजार से तीन दुकानदारों का सामान जब्त

Sun, 26 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
action on incrochment
शिमला। शहर के लोअर बाजार में रविवार को सड़क पर दुकानें सजाने वाले तीन दुकानदारों का सामान नगर निगम टीम ने जब्त कर लिया। निगम टीम ने दोपहर बाद बाजार का औचक निरीक्षण किया। लगातार हो रही नगर निगम की कार्रवाई के चलते इस बार संडे मार्केट में बेहद कम तहबाजारी सामान बेचने पहुंचे थे। जो आए थे, वे नगर निगम टीम को आता देख भाग गए। निगम टीम ने अतिक्रमण पर तीन दुकानदारों का सामान जब्त किया। पंसारी चौक के समीप गंज को जोड़ने वाले रास्ते पर एक तहबाजारी से निगम टीम की बहस हो गई। तहबाजारी अपना पहचान पत्र नहीं दिखा पाया। इसने कहा कि वह अपने भाई की जगह बैठा है। इस पर निगम टीम ने कहा कि इसकी अनुमति नहीं है। काफी देर तक यहां बहस चलती रही। बाद में तहबाजारी ने अपना सामान समेट लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed