{"_id":"6a66121ae4a84df37f0273b5","slug":"tribute-to-martyres-shimla-news-c-19-sml1002-759570-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक : उपायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले वीर सैनिकों को शॉल एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को उपायुक्त कार्यालय शिमला के बचत भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले वीर सैनिकों और पूर्व सैनिकों को उनके अद्वितीय साहस, शौर्य और राष्ट्र सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुआ। इसके उपरांत उपायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले वीर सैनिकों को शॉल एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय को 27 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन हमारे शहीदों को कोई कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण केवल एक दिन के आयोजन से नहीं होगा, सभी को मिलकर इस दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता की जिम्मेदारी केवल भारतीय सेना की नहीं है, बल्कि देश का प्रत्येक नागरिक भी एक सिपाही है। कार्यक्रम के दौरान कारगिल विजय दिवस पर आधारित प्रेरणादायक वृत्तचित्र का प्रदर्शन भी किया गया। पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं जन्नत एवं एकता तथा संस्कृत कॉलेज फागली की छात्रा सुहानी ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं का पाठ प्रस्तुत किया। तीनों छात्राओं को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्ञान सागर नेगी और डीएसपी शक्ति सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कारगिल विजय दिवस हमारे सैनिकों का बलिदान उनके अद्वितीय शौर्य की अमर गाथा : गौरव सिंह
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारी सेना के त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य साहस का प्रतीक है। इस युद्ध में अनेक वीर सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों का बलिदान उनके अद्वितीय शौर्य की अमर गाथा है। हम उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिजनों को नमन करते हैं। उन्होंने सभी सेवारत एवं पूर्व सैनिकों को देश सेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए बधाई दी। उपनिदेशक सैनिक कल्याण विभाग अतुल चंबियाल ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर देश के वीर सैनिकों के अदम्य शौर्य एवं बलिदान पर प्रकाश डाला। एसडीएम एवं सहायक आयुक्त मंजीत शर्मा ने धन्यवाद संबोधन प्रस्तुत कर सभी का इस कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।