सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gyan Singh becomes SMC Committee President at Gharaij School.

Shimla News: घरैच स्कूल में ज्ञान सिंह बने एसएमसी कमेटी का अध्यक्ष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gyan Singh becomes SMC Committee President at Gharaij School.
विज्ञापन
भावना को सौंपी उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी

विद्यालय भवन समिति में अमरदत्त बने तकनीकी सलाहकार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शिक्षा खंड मशोबरा के तहत आने वाले राजकीय उच्च पाठशाला घरैच में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें ज्ञान सिंह को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार अभिभावकों की शैक्षणिक सत्र के लिए आम सभा हुई जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने की। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें भावना को उपाध्यक्ष चुना गया। अभिभावक प्रतिनिधियों के रूप में संगीता वर्मा, सुनीता देवी, मीरा देवी, रवींद्र सिंह, दिनेश शर्मा और महेंद्र सिंह को समिति में शामिल किया है। बैठक में विद्यालय के आधारभूत ढांचे, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026-2029 के लिए तीन वर्षीय विद्यालय विकास योजना तैयार करने का निर्णय लिया गया।
विद्यालय भवनों के निर्माण, मरम्मत, रखरखाव, सुरक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यों की निगरानी के लिए विद्यालय भवन समिति का गठन किया गया। समिति में ज्ञान सिंह को संयोजक, भावना शर्मा को सदस्य सचिव, अमरदत्त शर्मा को तकनीकी सलाहकार, सुनीता देवी और महेंद्र सिंह को अभिभावक सदस्य तथा मंजू शर्मा को स्थानीय निकाय प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया है। स्कूल शिक्षक अनिल ने बताया कि शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने, विद्यार्थियों की उपलब्धियों में सुधार तथा विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक समिति का गठन किया है। इसमें वंदना शर्मा को संयोजक, सुरेंद्र प्रकाश को सह-संयोजक, सुनीता देवी एवं दिनेश कुमार को अभिभावक सदस्य, अमरदत्त शर्मा को परामर्शदाता तथा छात्र प्रतिनिधियों के रूप में साक्षी और अरुण को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article