{"_id":"6a316fe33a6538191302876f","slug":"shimlas-vivek-and-jatin-win-gold-at-athletics-championship-shimla-news-c-19-sml1002-739401-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शिमला \nके विवेक और जतिन ने जीते स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शिमला के विवेक और जतिन ने जीते स्वर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण और तीन रजत जीते
विवेक ने 100 और 200 मीटर दौड़ स्पर्धा जीती
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में विवेक और जतिन ने अपने-अपने वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है।
जिले की टीम ने प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, तीन रजत समेत 6 पदक जीते हैं। जिला संघ के अध्यक्ष सीपी मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर के लुहणू सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर के करीब 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें जिला शिमला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। इसमें पुरुष वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में जतिन ने स्वर्ण पदक जीता, विवेक ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा अंडर-14 ट्रायथलॉन ए में सूर्यांश और तेजेश्वर ने रजत पदक अपने नाम किए। इसी कड़ी में बालिका वर्ग में दिव्यांशी दूसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी की टीम ने खिलाड़ियों के नमूने लेकर डोप परीक्षण किया और उन्हें स्वच्छ खेल के प्रति जागरूक किया। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।