सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Spectacular arrival of pears at Bhattakufer Mandi

Shimla News: भट्ठाकुफर मंडी में नाशपाती की धमाकेदार एंट्री

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Spectacular arrival of pears at Bhattakufer Mandi
विज्ञापन
शिमला। राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी में नाशपाती की धमाकेदार एंट्री हुई है। फल मंडी में पहले दिन हाफ बॉक्स 1700 रुपये में बिका है। फसल के दाम अच्छे मिलने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। आढ़तियों ने बताया कि मंगलवार को इस सीजन में नाशपाती की पहली खेप मंडी में पहुंची है। पहले दिन 20 बॉक्स बिक्री के लिए पहुंचे थे। कोटगढ़ के प्रदीप अपनी फसल लेकर मंडी लाए थे। इसमें अच्छी क्वालिटी के हॉफ बॉक्स 1700 रुपये बिका है। वहीं छोटे आकार वाला पूरा बॉक्स 2200 रुपये में बिका है। आढ़ती अंशुमन और रितिक ने बताया कि सीजन की शुरुआत हुई है। नाशपाती के अलावा मंडी में चेरी 150 से 600 रुपये बॉक्स, बादाम 250 से 300 रुपये प्रति किलो और खुमानी 100 से 250 रुपये प्रति किलो तक बिका है। इसके अलावा आड़ू 90 से 110 रुपये प्रति किलो और प्लम 80 से 110 रुपये प्रति पेनेट बिक रहा है। मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि स्टोन फ्रूट सीजन रफ्तार पकड़ चुका है लेकिन बीते सालों के मुकाबले आपूर्ति काफी कम है। इस बार आपूर्ति है। किसानों बागवानों को फसल के अनुसार अच्छे दाम मिल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article