सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hamirpur police recovers stolen buffalo from saharanpur up

Buffalo Theft Case: लो जी मिल गई भैंस, हमीरपुर से हुई थी चोरी, यूपी के सहारनपुर में मिली; मालिक को सौंपी

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 21 Apr 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से चोरी एक भैंस यूपी के सहारनपुर से बरामद हुई है। भैंस को मालिक को सौंप दिया गया है। पढ़ें पूरा मामला...

hamirpur police recovers stolen buffalo from saharanpur up
यह सांकेतिक तस्वीर है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सदर थाना के तहत दड़ूही से चोरी भैंस को सहारनपुर से बरामद कर लिया है। भैंस को उसके मालिक रूपदीन को सौंप दिया। मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पांच अप्रैल को आरोपी सहजाद और सलमान ने दड़ूही निवासी रूपदीन की भैंस को ट्राले में सहारनपुर ले गए।

Trending Videos


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ट्राला को चिन्हित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। उसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने सहारनपुर में एक व्यापारी को भैंस बेच दी थी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। एएसपी राजेश ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भैंस चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार 
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र के टटीह में बीते 18 अप्रैल को पशुपालक की तीन भैंसों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध वाहन की गतिविधि सामने आई, जिसे आगे आईटीएमएस कैमरों की मदद से ट्रैक किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पंजाब के तलवाड़ा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जबकि उसके दो अन्य साथी अभी तक हाथ नहीं आए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अली अशगर (28) निवासी गांव जुरी डाकघर चर्दा तहसील तीसा जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। चोरी हुई भैंसों की बरामदगी अभी बाकी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed