{"_id":"69cfd3f64144fb36f402d762","slug":"hammer-fell-on-government-houses-in-lower-bazaar-vegetable-market-shimla-news-c-19-sml1002-700437-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लोअर बाजार सब्जी मंडी में सरकारी आवासों पर चला हथौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लोअर बाजार सब्जी मंडी में सरकारी आवासों पर चला हथौड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
आवासों को हटाने के बाद शुरू होगा 300 करोड़ से बनने वाले व्यावसायिक परिसर का निर्माण कार्य, केंद्रीय टीम आएगी दौरे पर
पहले दिन आवासों से निकाली वायरिंग, दीवारें तोड़ीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लोअर बाजार सब्जी मंडी शिमला में बनने वाले व्यावसायिक परिसर के कार्य और व्यवस्थाओं की जांच करने केंद्र सरकार की टीम शिमला आएगी। टीम के शिमला दौरे से पहले ही नगर निगम ने सब्जी मंडी में बने कर्मचारी के पुराने आवासों पर हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय टीम को दिखाया जाएगा कि इस योजना का काम शुरू किया जा रहा है। यहां 300 करोड़ रुपये से व्यावसायिक परिसर का निर्माण होगा।
नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग को खाली पड़े आवासों को तोड़ने के निर्देश जारी कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग की टीम ने शुक्रवार को आवास को खोलकर यहां से बिजली की वायरिंग को उखाड़ने का काम शुरू कर दिया है। दीवारें भी तोड़ी जा रही हैं। इसके बाद मौके पर व्यवसायिक परिसर के निर्माण की आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सब्जी मंडी स्थित सूजी लाइन में कर्मचारियों के आवास है। ऐसे में यहां पर रहने वाले कर्मचारियों को आवास देकर यहां पर व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया जाना है। इन दिनों कर्मचारियों ने आवास खाली करके यहां से दूसरी जगह शिफ्ट होने शुरू हो गए हैं। नगर निगम के अनुसार 49 कर्मचारियों को आवास अलॉट कर दिए हैं। पंद्रह के करीब कर्मचारी पूरी तरह शिफ्ट हो गए हैं। बाकी के कर्मचारी भी धीरे-धीरे आवास खाली कर रहे हैं। ऐसे में एक आवास जोकि खाली हो गया है। ऐसे में उसको तोड़ने को लेकर निगम ने लोक निर्माण विभाग को सूचित किया। इसके बाद विभाग की टीम शुक्रवार को यहां आई और प्रक्रिया शुरू कर दी।
नगर निगम के अनुसार सब्जी मंडी स्थित कर्मचारियों के आवासों को तोड़कर यहां पर तीन सौ करोड़ रुपये से व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया जाना है। कर्मचारियों द्वारा आवासों के खाली होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने तेजी दिखाते हुए इसके तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। योजना के अनुसार यहां नगर निगम की नई दुकानें, आधुनिक दफ्तर और पार्किंग की व्यवस्था होनी है। इसके अलावा एक छत के नीचे सभी दफ्तर होने के बाद शहरवासियों को राहत मिलेगी। हालांकि 15 अप्रैल को केंद्र सरकार की एक टीम भी इस स्थल का दौरा करेगी और परियोजना की व्यवस्था और प्रगति को लेकर जायजा भी लेगी और इसकी फंडिंग को लेकर भी टीम फैसले ले सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अगले सप्ताह में व्यावसायिक परिसर का शिलान्यास करना चाहते हैं। इसको लेकर सीएम कई बार शहर के महापौर सुरेंद्र चौहान के साथ इसको लेकर चर्चा भी कर चुके हैं।
बालूगंज में बन रहे हैं कर्मचारियों के आवास
लोअर बाजार सब्जी मंडी के कर्मचारी आवासों में रहने वाले कर्मचारियों को अभी अस्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। इन कर्मचारियों के लिए 24 करोड़ की लागत से बालूगंज में 72 आवास बनाए जा रहे हैं। इस परियोजना में टाइप-2 के चार ब्लॉक और टाइप-3 के दो ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। लगभग दो सालों के भीतर यह आवास बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद कर्मचारियों को इन आवासों में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
नए आवासों में शिफ्ट हो रहे कर्मचारी
सब्जी मंडी के सूजी लाइन में रहने वाले कर्मचारियों को आवास अलॉट कर दिए हैं। वहीं अधिकांश कर्मचारी आवासों के अलॉट होने के बाद उनमें रहने भी चले गए हैं।
- डॉ. भुवन शर्मा, एडीशनल कमीशनर, नगर निगम शिमला।
Trending Videos