सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heat waves hit Himachal daytime temperatures exceed 30 degrees in 7 districts

Himachal Weather: हिमाचल में गर्मी की दस्तक, सात जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के पार; जानें कब बदलेगा मौसम

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 06 Mar 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। सात जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने 9 से 11 मार्च तक मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। पढ़ें पूरी खबर-

Heat waves hit Himachal daytime temperatures exceed 30 degrees in 7 districts
रिज पर धूप से बचने के लिए सिर पर चादर ओढ़कर जातीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। वीरवार को प्रदेश के सात जिलों कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और ऊना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। राजधानी शिमला, कांगड़ा, सोलन में मार्च के दौरान तीन साल बाद सबसे ज्यादा पारा रिकॉर्ड हुआ।

Trending Videos


मौसम में आए इस बदलाव से मैदानों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूटने लगे हैं। सुबह और शाम के समय भी मौसम में ठंडक कम हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 9 से 11 मार्च तक मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। मैदानी जिलों में 10 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। 11 मार्च को चार मैदानी जिलों के मौसम में भी बदलाव आने की संभावना है। लगातार साफ मौसम और तेज धूप के चलते दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश के कई क्षेत्रों में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का अहसास होने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम रहने के कारण बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। इसके चलते दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।  निचले और मध्य पर्वतीय जिलों में दिन के समय धूप काफी तेज हो गई है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है।

राजधानी शिमला समेत मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी सुबह और शाम की ठंड अब कम होने लगी है। बीते कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके कारण पहाड़ी इलाकों में भी ठंड का असर कमजोर पड़ने लगा है।

क्षेत्र और अधिकतम तापमान
नेरी 34.5, मंडी 33.6, सुंदरनगर 33.3, कांगड़ा 33.0, ऊना 32.2, बरठीं 32.0, भुंतर 31.8, सोलन 31.5, चंबा 29.9, धर्मशाला 29.0, नाहन 27.8, शिमला 25.2, मनाली 25.2, कल्पा 24.0, केलांग में 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed