सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Contract TGTs will get the benefit of revised salary

हिमाचल: अनुबंध टीजीटी को मिलेगा संशोधित वेतन का लाभ, हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 06 Mar 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद कुछ याचिकाकर्ता शिक्षकों को संशोधित वेतन का लाभ देने और अन्य मामलों पर छह सप्ताह के भीतर निर्णय लेने के निर्देश शिक्षा निदेशालय ने दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal News Contract TGTs will get the benefit of revised salary
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अनुबंध पर नियुक्त शिक्षकों के वेतन और उच्च वेतनमान से जुड़े मामलों में शिक्षा निदेशालय ने हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। निदेशालय से जारी कार्यालय आदेशों में कुछ याचिकाकर्ता शिक्षकों को संशोधित वेतन का लाभ देने और अन्य मामलों पर छह सप्ताह के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

टीजीटी के पद पर अनुबंध आधार पर नियुक्त कुछ शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नियुक्ति की प्रारंभिक तिथि से संशोधित वेतन देने की मांग की थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि उन्हें हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम-2022 के अनुसार लाभ दिया जाए। रिकॉर्ड के अनुसार संबंधित शिक्षक वर्ष 2012, 2014, 2015, 2017, 2018, 2019 और 2021 में अनुबंध आधार पर टीजीटी के पद पर नियुक्त हुए थे और बाद में अलग-अलग वर्षों में नियमित भी किए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिक्षकों ने मांग की थी कि संशोधित वेतनमान के तहत उन्हें 38,100 रुपये के न्यूनतम वेतन का 60 प्रतिशत अनुबंध अवधि से ही दिया जाए। शिक्षा निदेशालय ने आदेश में स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार ने संशोधित वेतनमान नियम-2022 की अधिसूचना जारी की थी, जिसके तहत नियमित कर्मचारियों पर तो यह नियम लागू होता है, लेकिन अनुबंध कर्मचारियों के लिए अलग प्रावधान किया गया है। अनुबंध कर्मचारियों के लिए 12 जनवरी 2022 की अधिसूचना के तहत वेतन को नियमित वेतनमान के न्यूनतम स्तर के 60 प्रतिशत के बराबर तय किया गया है।
 

आदेश में कहा गया है कि हाईकोर्ट में दायर याचिका के निपटारे के बाद और सरकार की मंजूरी मिलने के बाद याचिकाकर्ता शिक्षकों को संशोधित वेतनमान का लाभ देने की अनुमति दी गई है। हालांकि यह लाभ उच्च न्यायालय में लंबित एलपीए के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। एक अन्य आदेश में शिक्षा निदेशालय ने दो वर्ष की नियमित सेवा पूरी करने के बाद उच्च वेतनमान देने से जुड़े मामलों पर भी कार्रवाई शुरू की है। यह मामला मोहित शर्मा बनाम राज्य सरकार से जुड़े हाईकोर्ट के फैसले के आधार पर सामने आया है।
 

इस मामले में कुछ कर्मचारियों ने याचिका दायर कर मांग की थी कि दो वर्ष की नियमित सेवा पूरी होने पर उन्हें उच्च वेतन संरचना में रखा जाए। हाईकोर्ट ने याचिकाओं का निपटारा करते हुए संबंधित प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि याचिकाकर्ताओं के प्रतिनिधित्व पर छह सप्ताह के भीतर निर्णय लिया जाए और उन्हें सुनवाई का अवसर भी दिया जाए। वित्त विभाग की 23 जून 2022 की अधिसूचना के अनुसार, वे कर्मचारी जो 3 जनवरी 2022 से पहले नियुक्त हुए थे, उन्हें दो वर्ष की नियमित सेवा पूरी करने के बाद उच्च वेतन संरचना में स्थान देने का प्रावधान किया गया है।

इसी आधार पर शिक्षा विभाग अब संबंधित मामलों की जांच कर रहा है। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशों और वित्त विभाग की अधिसूचनाओं के अनुरूप मामलों की जांच कर पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार लाभ दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed