सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students gave the message of environmental protection.

Shimla News: विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students gave the message of environmental protection.
विज्ञापन
शिमला। जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान ट्रैकिंग ट्रिप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनएसएस, रोवर एंड रेंजर, ईको क्लब तथा रोड सेफ्टी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ट्रैकिंग की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से हुई और दिदोघाटी होते हुए लगभग पांच किमी की दूरी तय कर दल भायली नाग मंदिर पहुंचा। इस दौरान विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे में बताया। स्वयंसेवकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर चलने का संदेश दिया। पहाड़ी मार्ग पर फैले कचरे को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। वापसी के दौरान कायना गांव में कचरा प्रबंधन की स्थिति का सर्वेक्षण किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article