फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में भारी बारिश, जगह-जगह भूस्खलन से आधा दर्जन सड़कें बंद

Mon, 08 Jul 2019 07:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jul 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall recorded in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी के बीच कई जिलों में झमाझम बादल बरसे। राजधानी शिमला, सोलन, धर्मशाला समेत सूबे के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज हुई है। जगह-जगह भूस्खलन होने से आधा दर्जन से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। 

heavy rainfall recorded in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जताया है।राज्य में 9, 11 और 12 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी शिमला में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर चार बजे के बाद से झमाझम बारिश हुई। सोलन और कांगड़ा में रविवार रात और सोमवार दोपहर को जमकर बारिश हुई। बारिश से जहां किसानों को धान की रोपाई करने को पर्याप्त पानी मिल गया है, वहीं दूसरी ओर लीची बागवान बारिश के कारण तुड़ान नहीं कर पा रहे हैं।

heavy rainfall recorded in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

यह बारिश मक्की और बेलदार सब्जियों के लिए भी लाभदायक मानी जा रही है। बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड की मानसून को लेकर की गई तैयारियों की पोल भी खुल गई है। बारिश के कारण जहां नालियां ब्लाक होने से सारा पानी सड़कों पर बहा, वहीं कई गांवों में बिजली सप्लाई गुल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rainfall recorded in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मंडी जिला में सोमवार को विभिन्न स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई। दोपहर बाद हुई इस बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। मंडी, सरकाघाट, बल्ह, सुंदरनगर, सराज, नाचन और करसोग में भी झमाझम बादल बरसे। 

विज्ञापन
heavy rainfall recorded in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

बारिश से जिला के कई नदी-नालों में पानी का स्तर भी बढ़ गया है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.7, भुंतर में 35.0, चंबा में 32.5, बिलासपुर में 32.2, सुंदरनगर में 32.4, कांगड़ा में 32.0, हमीरपुर में 31.8, सोलन में 29.0, धर्मशाला में 28.8, शिमला में 24.4, कल्पा में 23.5, केलांग में 22.9 और डलहौजी में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed