फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   independence day celeberated

Shimla News: कुलपति ने राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया

Sun, 16 Aug 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
independence day celeberated
शिमला। शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुलपति महावीर सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विश्वविद्यालय को राष्ट्र के भविष्य निर्माण वाली संस्था बताया। राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य अनुरिता सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने मार्चपास्ट और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने नागरिकों के कर्तव्यों और देश की एकता बनाए रखने पर जोर दिया। सेंट बीड्स कॉलेज में प्राचार्य सिस्टर रोसिली ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। राजकीय महाविद्यालय संजौली में प्रधानाचार्य भारती भागरा मुख्य अतिथि रहीं। एनएसएस स्वयंसेवकों ने परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed